सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक आदमी एक बुजुर्ग आदमी को पीटते हुए नजर आ रहा है। बुजुर्ग आदमी को लोग बाबा बता रहे हैं।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक बाबा हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं।
अजय गौतम रावण (@AjayKum45302482) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ रहे और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे”
नजफगढ़ कन्फेशन (@najafgarhconfes) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ खड़े रहे और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें
बीएच न्यूज नेटवर्क पर ये वीडियो 2022 में पोस्ट मिला। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है।
इसके बाद हमें एक और यूट्यूब चैनल मिला जिस पर पूरा वीडियो पोस्ट किया गया था।
आरवी रॉकस्टार नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 13:33 मिनट का पूरा वीडियो हमें मिला जिसमें वायरल हो रहे वीडियो के सभी लोग मौजूद थे। इस वीडियो से हमें पता चला कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो स्क्रिप्टेड था। जिसे अब भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है।