फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में ईरान के हमले से बचने के लिए नेतन्याहू बंकर में छिप रहे हैं, पड़ताल में जानें असलियत

Thu, 03 Oct 2024 09:53 PM IST
शिवेंद्र फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रही है कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भागते हुए नजर आ रहे हैं। दावा है कि नेतन्याहू ईरान के हमले से बचकर भाग रहे हैं। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और ईरान के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनने के बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नेतन्याहू को भागते हुए देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान के मिसाइल से हमला करने के बाद नेतन्याहू बंकर में छिपते हुए नजर आ रहे हैं। कई लोग इस वीडियो को ईरान पर हमला करने से जोड़ रहे हैं। 

ध्रुव राठी (पैरोडी) (@dhruvrahtee) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “इस्राइल  के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं...कितने दिन वे बंकर में छिपे रहेंगे।”
विज्ञापन

 

क्रेस्ट फॉलन किड (@crestfallenkid3) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “यह इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं जो अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टर की ओर भाग रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि वह ईरान के खिलाफ लड़ेंगे।
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें एक्स पर  27 अगस्त 2024 को पोस्ट किया गया गिल फेल्डमैन (@feldman_gil) नाम से एक एक्स यूजर का पोस्ट मिला। यहां नेतन्याहू के भागते हुए वीडियो को पोस्ट किया गया था। इससे ये पता चल गया कि नेतन्याहू का ये वीडियो ईरान के हमले के बाद का नहीं है। 
 

इस वीडियो के कीफ्रेम्स को हमने और सर्च किया तो हमें बेंजामिन नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर भी ये पोस्ट मिला जिसे 2021 में पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ नेतन्याहू ने एक कैप्शन भी लिखा था “मुझे आपके लिए दौड़ने पर हमेशा गर्व होता है। इसे आधे घंटे पहले नेसेट में लिया गया था।”
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तीन साल पुराना है। इसका मतलब ईरान के हालिया मिसाइल हमले से कोई लेना देना नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें