फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बेटी और पिता की शादी का वीडियो स्क्रिप्टेड है, जानें पड़ताल में वीडियो का सच

Thu, 05 Dec 2024 07:02 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बाप और बेटी ने शादी कर ली है। 

 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की और बुजुर्ग आदमी शादी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो में लड़की ये बोलती हुई नजर आ रही है कि उसने अपने पिता से शादी कर ली है। दावा किया जा रहा है कि बेटी पत्नी बन गई। पिता पति बन गए। क्या यह हिंदी भारतीयों में आम है।

A Proud Bengali (@AProudBengali) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया कि वीताट हिंदी बेल्ट की संस्कृति, बेटी पत्नी बन गई! पिता पति बन गए! क्या यह हिंदी-भारतीयों में आम बात है? क्या वे बिहारी हैं? (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

Dnanewshd नाम के एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “भारत में सौतेले पिता ने सौतेली बेटी से शादी की” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

मुस्लिमा जोन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस वीडियो को पोस्ट किया गया। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

 


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें रॉयल टाइगर नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर 7 मिनट 43 सेकंड का वायरल वीडियो अपलोड था। इसी वीडियो का कुछ पार्ट कट करके उसे वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को 2 नवंबर को चैनल पर अपलोड किया गया था। हमने इस वीडियो को पूरा देखा तो हमें 47 सेकंड के टाइम जोन पर एक डिस्क्लेमर देखने को मिला। डिस्क्लेमर में चैनल के मालिक का नाम अंकिता करोतिया है।  डिस्क्लेमर में लिखा था "यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। वीडियो किसी के धर्म, जाति या माता-पिता-बेटी के रिश्ते का अनादर करने के इरादे से नहीं बनाया गया है।"

ऐसे ही कई वीडियो हमें इस यूट्यूब चैनल पर मिले जिसमें ये महिला और आदमी मौजूद थे। इस वीडियो में दोनों अलग अलग किरदार में नजर आ रहे हैं। वीडियो के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को स्क्रिप्टेड है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें