फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने और दाढ़ी खींचने का वीडियो भारत का नहीं, पड़ताल में जानें पूरी असलियत

Fri, 13 Sep 2024 07:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने का वीडियो भारत से होने का दावा किया जा रहा है। साथ ही इसे सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की जा रही है। दरअसल, यह बांग्लादेश के बारगुना में स्वतंत्रता सेनानी पर हमला का वीडियो है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक का बुजुर्ग को पीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति है जिसमें जालीदार टोपी पहने हुए है। एक युवक इस बुजुर्ग को मारता हुए नजर आ रहा है। वो हाथ से उसकी टोपी को गिरा देता है और उसकी दाढ़ी भी खींचता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके इसे भारत का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति को हिंदू ने बुरी तरह पीटा। कई लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

Mr,CooL (@MR_COOL77777) नाम से एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “मुस्लिम बुजुर्ग की दाढ़ी नोची तमाचा मारा टोपी सर से गिरा दिया... विशेष समाज पागल हो चुका है।” 
विज्ञापन

ASHUTOSH YADAV (@Ashutosh88Yadav) नाम के एक यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “हमारा हिंदू धर्म हमें यह नहीं सिखाता",  ये कायर जो भी है बहुत नीच और गिरा हुआ इंसान है, एक बुजुर्ग को कैसे पीट रहा है,  दाढ़ी टोपी दिखी नहीं की अंदर का शैतान जाग गया! “
पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। गूगल पर हमें यूट्यूब के कई लिंक मिले। यहां से पता चला कि वीडियो बांग्लादेश का है। इसके बाद हमने वीडियो से जुड़े कई कीवर्ड को  पर सर्च किया। इससे जुड़ी एक खबर हमें बांग्लादेश की ‘Voice7 News’ की एक वेबसाइट पर मिली। इस खबर को 10 सितंबर को प्रकाशित किया गया था। 

खबर में बताया गया था कि “बारगुना में स्वतंत्रता सेनानी पर हमला करने के लिए शॉन मोल्ला के खिलाफ मामला दर्ज” बांग्लादेश की एक और न्यूज वेबसाइट ‘MoreNews’ में हमें इस वीडियो से जुड़ी एक और खबर मिली। इस खबर के मुताबिक “बरगुना जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के पूर्व कमांडर हारून और रशीद पर हमला करने के आरोप में बीएनपी नेता फारूक मोल्ला के बेटे शॉन मोल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना रविवार को बरगुना जिला आयुक्त कार्यालय के सामने हुई।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो बांग्लादेश है और इसे सांप्रदायिक रंग देकर भ्रम फैलाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें