फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों की पिटाई का दावा गलत, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

Fri, 13 Sep 2024 06:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: महिला को पीटने का वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिंदू महिला को बांग्लादेश में पीटा जा रहा है। हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर कई लोग एक वीडियो शेयर किया जा रहा हैं। वीडियो को देखा जा सकता है कि एक आदमी जिसके हाथ में एक डंडा है वो कई महिलाओं को पीटता नजर आ रहा है। एक महिला आदमी के पैर पकड़कर उसे छोड़ देने की गुजारिश कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदू लड़कियों को बुर्का पहनने के लिए विवश किया जा रहा है और उनकी बात न मानने पर महिलाओं का पीछा कर रहा है। साथ ही महिलाओं को डंडे से मारता हुआ भी नजर आ रहा है। 

सनातनी हिन्दू राकेश (@modified_hindu6) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों का पीछा किया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही है। इस धरती को नर्क बनाने के लिए ही इन्हें भेजा गया है। हो सकता है ये भारत मे भी भविष्य मे आपकी अगली पेढी को देखने मिले।”
विज्ञापन


हर्श मौर्या (@HarshMaury88727) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों का पीछा किया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही हैं।”
 
घनश्याम दास गुप्ता (@gdgupta108) ने वीडियो को शेयर करके लिखा “बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों का पीछा किया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही है। बंगलादेश में सयुक्त राष्ट्र  , महिला आयोग , सेकुलर का ढोल पीटने वाले लोग नही है क्या ; ये सभी केवल भारत में ही पाए जाते है क्या ⁉️”
 
पड़ताल 
वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमे इससे संबंधित एक वीडियो मिला जिसे फेसबुक पर शेयर किया गया था। इस चैनल का नाम इस्लामिक मीडिया टीवी था। यहां ये वीडियो 30 अगस्त को शेयर किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था ढाका के श्यामोली चौराहे का नाम लिखा था। 

इस वीडियो के कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें बांग्लादेश के चर्चित अखबार प्रोथोम आलो की एक खबर मिली। इस खबर को 1 सितंबर 2024 को “राजधानी में फ्लोटिंग सेक्स वर्कर्स की पिटाई” इस हेडिंग के साथ पोस्ट किया गया था। 

इस खबर में बताया गया कि ढाका की फ्लोटिंग सेक्स वर्करों ने शिकायत की है कि कुछ युवक कई दिनों से अलग-अलग इलाकों में उनके साथ मारपीट कर रहे हैं।
 
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को भ्रामक जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। बांग्लादेश में बुर्का न पहनने पर हिंदू लड़कियों की पिटाई का दावा गलत है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें