फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी के सात महीने पुराने वीडियो को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 04 Oct 2025 06:55 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी का अमेरिका में जबरदस्त स्वागत किया गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राहुल गांधी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमेरिका में लोगों ने राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत किया गया है।  

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमारी पड़ाताल में वायरल वीडियो अप्रैल 2025 में अमेरिका के बॉस्टन का निकला है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा  किया जा रहा है अमेरिका में राहुल गांधी का जबरदस्त स्वागत हुआ है। 

विज्ञापन

राजन राव (@TheRajanRao) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “सिर्फ नेता नहीं, अपने सपनों और उम्मीदों का प्रतिनिधि। जब राहुल गांधी जी अमेरिका पहुंचे तो वहां खड़े लोग दरअसल भारत की युवा सोच, लोकतंत्र और एकता को सलाम कर रहे थे। देश बदलने की ताकत सिर्फ नेताओं में नहीं, हर नागरिक के हौसले में है। आज विदेश में भी, भारत का नाम और झलक जोरदार है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें रितु चौधरी नाम के एक्स यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 21 अप्रैल 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि अमेरिका के बॉस्टन शहर में नेता विपक्ष राहुल गांधी का भारतीय समदुाय द्वारा जोरदार स्वागत। 


इसके बाद हमने कीवर्ड की मदद से सर्च किया। इस दौरान हमें द इकोनॉमिक्स टाइम की रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया है कि बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों में हुई अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में बहुत कम समय में बड़ी संख्या में मतदाता जुड़े। इसके साथ ही उन्होंने भारत के चुनाव आयोग पर समझौता करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन दावों का खंडन किया है। 

 

आगे की पड़ताल में हमने पाया कि मौजूदा समय में राहुल गांधी  चार दक्षिण अमेरिकी देशों की यात्रा पर हैं।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो सात महीने पुराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें