फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गोलगप्पे को जूठा करके बेचने वाला दावा भ्रामक, जाने पड़ताल वीडियो की असलियत

Mon, 16 Sep 2024 08:47 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: गोलगप्पे बेचने वाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में गोलगप्पे वाला पानी को जूठा करके बेचता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने पानी-पुरी की दुकान लगा रखी है। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति पानी-पूरी के पानी को जूठा कर देता है और उसी पानी को दुकान में आने वाले ग्राहकों को दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोग कह रहे है कि दुकानदार गंदगी के साथ पानी-पूरी बेच रहा है। घटना को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग भी देने की कोशिश कर रहे हैं। 

मिस्टर,कूल (@MR_COOL77777) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “अब्दुल तो यूँही बदनाम है जनाब, असली गंदगी तो यहां है”
विज्ञापन

इब्राहिम खान पठान (@Ibrahim49084692) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके इसी तरह की कमेंट लिखा “अब्दुल तो यूँही बदनाम है जनाब, असली गंदगी तो यहां है”
पड़ताल 
वीडियो की सच्चाई के बारे में जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस वीडियो से जुड़ा हुआ एक फेसबुक पोस्ट हमे मिला। ये पोस्ट संजना गलरानी के अकाउंट से किया गया था। संजना गलरानी पेशे से एक एक्टर है जो हमें उनके फेसबुक अकाउंट से पता चला। 

इस पोस्ट का कैप्शन था “Health Is Wealth..!” साथ ही एक डिस्क्लेमर भी इस पोस्ट में लिखा हुआ था। जिसमें बताया गया था “: देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान रखें कि इस पेज पर स्क्रिप्ट ड्रामा और पैरोडी भी हैं। ये शॉर्ट फिल्में केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं! इस वीडियो में किरदार मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं।” यहा स्क्रिप्ट ड्रामा है।

इस पेज पर कई ऐसे वीडियो है जो स्क्रिप्ट ड्रामा है। इन वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से ही बनाया जाता है। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो एक स्क्रिप्ट ड्रामा है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें