यूपी में गैंगरेप का मामला सामने आया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के अयोध्या से सामने आया है। कहा जा रहा है कि लड़की के साथ 09 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।
क्या है दावा
रेप के मामले के साथ सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि ये घटना राम मंदिर परिसर के अंदर हुई है। यहां सफाई का काम संभालने वाली लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। आगे दावा किया जा रहा है कि नौ लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया।
डॉ. ज्योति यादव (@socialistjyoti) नाम की एक्स यूजर ने लिखा “अयोध्या राम मंदिर में सफाई कर्मी का जिम्मा संभालने वाली लड़की से गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा है, वह अयोध्या में राम जन्मभूमि पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती है। नौ लोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। यह खबर दिल को झकझोर देने वाली है, मानवता को शर्मसार करने वाली। इस घटना पर आप लोग क्या कहना चाहोगे। दोषियों को क्या सजा मिलनी चाहिए?
समाजवादी पीडीए चैप्टर (@samajvad_PDA) नाम के एक एक्स अकाउंट के द्वारा लिखा गया “यूपी के रामराज्य की एक और बानगी! राम मंदिर में सफाईकर्मी का जिम्मा संभालने वाली लड़की से गैंगरेप!!”
पड़ताल
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने इस खबर से जुड़े कीवर्ड से हमने इस खबर के बारे में पता लगने की कोशिश की। इससे जुड़ी कई खबर हमें गूगल पर मिली। "
फ्री प्रेस जर्नल" के अनुसार पीड़िता मंदिर परिसर में सफाई करने का काम करती है। पीड़िता की मुलाकात सबसे पहले अयोध्या के सहादतगंज निवासी वंश चौधरी से हुई थी जिसने उसे जिले में घुमाने का वादा किया था। 25 अगस्त को मंदिर जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया। पीड़िता के पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार वंश ने उदित कुमार, सतराम चौधरी और दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर कार में उसके साथ मारपीट की। हालांकि उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसे भागने में मदद मिली।
अयोध्या पुलिस ने भी इस पूरी घटना पर अपना बयान दिया है और कहा है कि राम मंदिर के अंदर रेप होने के दावे भ्रामक है। पीड़िता ने कहीं भी मंदिर के अंदर दुष्कर्म की बात नहीं कही है। पुलिस ने सभी आआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि खबर को भ्रामक तरीके से पेश किया जा रहा है।