सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने पानी-पुरी की दुकान लगा रखी है। वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति पानी-पूरी के पानी को जूठा कर देता है और उसी पानी को दुकान में आने वाले ग्राहकों को दे रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोग कह रहे है कि दुकानदार गंदगी के साथ पानी-पूरी बेच रहा है। घटना को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग भी देने की कोशिश कर रहे हैं।
मिस्टर,कूल (@MR_COOL77777) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “अब्दुल तो यूँही बदनाम है जनाब, असली गंदगी तो यहां है”
इब्राहिम खान पठान (@Ibrahim49084692) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके इसी तरह की कमेंट लिखा “अब्दुल तो यूँही बदनाम है जनाब, असली गंदगी तो यहां है”
पड़ताल
वीडियो की सच्चाई के बारे में जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस वीडियो से जुड़ा हुआ एक फेसबुक पोस्ट हमे मिला। ये पोस्ट
संजना गलरानी के अकाउंट से किया गया था। संजना गलरानी पेशे से एक एक्टर है जो हमें उनके फेसबुक अकाउंट से पता चला।
इस पोस्ट का कैप्शन था “Health Is Wealth..!” साथ ही एक डिस्क्लेमर भी इस पोस्ट में लिखा हुआ था। जिसमें बताया गया था “: देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान रखें कि इस पेज पर स्क्रिप्ट ड्रामा और पैरोडी भी हैं। ये शॉर्ट फिल्में केवल मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं! इस वीडियो में किरदार मनोरंजन और शैक्षिक उद्देश्य के लिए हैं।” यहा स्क्रिप्ट ड्रामा है।
इस पेज पर कई ऐसे वीडियो है जो स्क्रिप्ट ड्रामा है। इन वीडियो को केवल मनोरंजन के उद्देश्य से ही बनाया जाता है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो एक स्क्रिप्ट ड्रामा है। जिसे अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।