फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: धर्म परिवर्तन नहीं है महिला को पीटने की वजह, गलत दावे के साथ पुराना वीडियो वायरल, पढ़ें पड़ताल

Thu, 26 Sep 2024 11:53 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: महिला को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला ने ईसाई धर्म अपना लिया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला के साथ मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने महिला को कसकर पकड़ रखा है और एक आदमी डंडे से महिला को मार रहा है। महिला बचने की कोशिश करती है लेकिन उसे बहुत तेज से जकड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिला ने भारत में रहते हुए ईसाई धर्म अपना लिया है इसलिए उसे पकड़ कर पीटा जा रहा है। 

द अनवीलर (@the__unveiler) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “भारत में ईसाई बनने पर महिला पर क्रूर हमला”
 

द सेवियर (@stairwayto3dom) नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “भारत में ईसाई बनने पर महिला को बूरी तरह से पीटा गया।”
विज्ञापन

 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। गूगल पर इससे जुड़ी कई खबरें हमें मिली। एबीपी न्यूज पर इस वीडियो से जुड़ी खबर को 22 जून 2024 को चलाया गया था। खबर का शीर्षक था “मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े महिला की डंडे से पिटाई, तमाशबीनों ने बनाया वीडियो, 7 गिरफ्तार।”

खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। 23 जून 2024 को छपी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के धार में गांव के सरपंच ने एक महिला को डंडों से पीटा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार ये घटना 20 जून को टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में हुई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव के सरपंच नूर सिंह भूरिया और मारपीट में मदद करने वाले परिवार के सदस्यों सहित सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। घटना में धर्मांतरण जैसा कोई एंगल नहीं मिला।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें