फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पीएम मोदी ने बैलेट पेपर से चुनाव करवाने का नहीं किया समर्थन, जानें वायरल वीडियो का सच

Sat, 30 Nov 2024 01:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी भाषण दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि पीएम बैलेट से चुनाव करवाने का समर्थन कर रहे हैं। BOOM ने अपनी पड़ताल में इसे गलत पाया है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी देश में बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की वकालत करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह कह रहे हैं कि दुनिया में अमेरिका जैसे शिक्षित देश बैलेट पेपर से मतदान कराते हैं, जबकि भारत में अशिक्षित लोग ईवीएम से मतदान करते हैं। यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आने से पहले ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से मतदान कराने के समर्थक थे।

बूम ने जांच में पाया कि यह दावा गलत है. वायरल क्लिप क्रॉप्ड है, वीडियो के ब्रीफ वर्जन में पीएम मोदी भारत में ईवीएम से चुनाव कराए जाने की प्रशंसा कर रहे हैं और उन देशों की आलोचना कर रहे हैं जो अभी भी बैलेट पेपर से मतदान कराते हैं।

यह वीडियो क्लिप नरेंद्र मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद की है, जब वह दिसंबर 2016 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आई पी सिंह ने एक्स पर यह वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘देश से EVM हटाने की पैरवी करते हुए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा अब बैलेट पेपर पर चुनाव हो।’

(आर्काइव लिंक)

फेसबुक पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम सत्ता में आये तो EVM से चुनाव बंद कर देंगे. EVM की खिलाफत करते मोदी. बैलेट पेपर से चुनाव कराने का अमेरिका का उदाहरण देते मोदी।'(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो क्लिप क्रॉप्ड है


बूम ने वीडियो की पड़ताल के गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स से पीएम मोदी के ईवीएम और बैलेट पेपर पर दिए गए कुछ भाषणों की खोज की। हमने पाया कि वायरल क्लिप 3 दिसंबर 2016 को यूपी के मुरादाबाद में दिए गए उनके एक भाषण से ली गई है।

विज्ञापन


हमें पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर यह पूरा भाषण मिला। इसमें 55:10 के टाइम फ्रेम से वायरल वीडियो वाले हिस्से को देखा जा सकता है।

भाषण को पूरा सुनने पर हमने पाया कि पीएम मोदी उन लोगों की आलोचना कर रहे थे जो भारतीयों को अनपढ़ कहते हैं।

पीएम मोदी कहते हैं, "कुछ लोग कहते हैं, हमारा देश गरीब है, लोग अनपढ़ हैं, लोगों को कुछ आता नहीं है। दुनिया के पढ़े-लिखे देश भी जब चुनाव होता है तो बैलेट पेपर पर वोट देते हैं आज भी।"

इसी के आगे पीएम मोदी इस बात का जवाब देेते हुए कहते हैं, "यह हिंदुस्तान है जिसको आप अनपढ़ कहते हो वो बटन दबाकर वोट करना जानता है, भारत के लोगों की ताकत को कम मत आंकिए।"

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें