Fact Check: सोशल मीडिया पर दो ऑटो की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इन ऑटो पर केजरीवाल के विरोध में नारे लिखे हुए हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है दो ऑटो रिक्शा खड़े हुए दिख रहे हैं। इन ऑटो पर लिखा है हुआ है “केजरीवाल को दिल्ली से भगाएंगे”
विज्ञापन
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल को दिल्ली से हटाने के लिए ऑटो रिक्शा पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।
Bjp4delhi नाम के एक थ्रेड अकाउंट से तस्वीर को पोस्ट करके लिखा गया “दिल्लीवालों ने ठाना है। केजरीवाल को भगाना है ! #AAP_हटाओ_दिल्ली_बचाओ
नेशनल न्यूज़ हंट नाम के एक फेसबुक पेज पर तस्वीर के साथ लिखा गया "केजरीवाल को दिल्ली से भागेंगे" ऑटो रिक्शा पर लगा पोस्टर।
विज्ञापन
पड़ताल
इस फोटो की सच्चाई को जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें विकिमीडिया कॉमन्स पर ये तस्वीर मिली। इस तस्वीर को 9 अप्रैल 2013 को पोस्ट किया गया था। विकिमीडिया पर हमें वायरल तस्वीर मिली लेकिन इस पर केजरीवाल को दिल्ली से भागेंगे जैसा कोई पोस्टर नहीं लगा था। बल्कि लिखा था “आयूष गुप्ता आकान्शा घर कब आओगे।”
तस्वीर में एक बस भी दिख रही है जिसका नंबर वायरल हो रही तस्वीर में भी यही है। जानकारी के अनुसार, इसे हौज खास के इलाके में खींचा गया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 11 साल पुराना है।