फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी की तस्वीर टीपू सुल्तान की बताकर वायरल, पढ़ें पड़ताल

Mon, 16 Dec 2024 07:53 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, इस फोटो को टीपू सुल्तान की बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  वीडियो में शाही वेषभूषा लिए एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसने अपने हाथ में तलवार भी पकड़ी हुई है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति टीपू सुल्तान है। 

आकिब खान नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “टीपू सुल्तान की असली फोटो” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

नोमान अकबर वारैच (@NomanAkbar18) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “मैसूर टाइगर टीपू सुल्तान की 1789 की असली तस्वीर लंदन संग्रहालय में मिली।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

 Islamic _world नाम के एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो के शेयर करके लिखा “टीपू सुल्तान की असली तस्वीर टीपू सुल्तान” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस तस्वीर की जांच करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें स्टॉक फोटो वेबसाइट गेटी इमेज पर ये फोटो मिला। इस फोटो के साथ लिखा हुआ था “तंजानिया के जांजीबार में सुल्तान सैय्यद हमीद बिन थुवेन (शासनकाल 1893-1896)” गेटी इमेज एक विज़ुअल मीडिया कंपनी है। 

इस सुराग के बाद, हमने एक प्रासंगिक कीवर्ड खोज की और विकीडाटा वेबसाइट के साथ-साथ ओमान और ज़ांज़ीबार वर्चुअल म्यूज़ियम की वेबसाइट पर भी यही तस्वीर मिली। इन वेबसाइटों ने भी पुष्टि की कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी है। 
ज़ांज़ीबार के पांचवें सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी का जन्म 1857 में हुआ था और 25 अगस्त 1896 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 5 मार्च 1893 से 25 अगस्त 1896 को अपनी मृत्यु तक ज़ांज़ीबार पर शासन किया

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति टीपू सुल्तान नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें