धार्मिक इंफ्लुएंसर 10 साल के अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में वह कहते हैं 'अगर आपका कोई भी शुभ कार्य अटक रहा हो, हो नहीं पा रहा हो तो...' तभी पीछे से एक गाय उन पर हमला कर देती है।
बूम ने पाया कि यह वायरल वीडियो एडिटेड है. इसके एआई जनेरेटेड होने की संभावना है। मूल वीडियो में अभिनव अरोड़ा अपना पूरा प्रवचन देते दिखाई दे रहे हैं, पीछे बैठी गायें उन पर हमला नहीं कर रही हैं।
क्या है दावा
एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'इसकी **** सांड भी बर्दाश्त नहीं कर पाया'
(आर्काइव लिंक)
फेसबुक (आर्काइव लिंक) पर भी यह वीडियो वायरल है.
फैक्ट चेक
बूम ने वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले अभिनव अरोड़ा के सोशल मीडिया अकाउंट को चेक किया. बूम को अभिनव अरोड़ा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 नवंबर 2024 को शेयर किया गया एक वीडियो मिला।
इस वीडियो में एक गोशाले में बैठकर अभिनव अरोड़ा अपना पूरी बात कहते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन पर कोई हमला नहीं हुआ है।
अभिनव अरोड़ा के मूल वीडियो को देखने पर स्पष्ट रूप से पता चलता है कि वायरल वीडियो को एडिट किया गया है। वायरल वीडियो का कलर काफी सेचुरेटेड है और वीडियो का एक हिस्सा काफी पिक्सेलेटेड भी है।
बूम ने एआई डिटेक्टर टूल True Media पर इस वीडियो को चेक किया. इसके अनुसार, वीडियो के एआई जनेरेटेड होने की संभावना 90 प्रतिशत तक है।
(This story was originally published by
Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)