सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक हेलीकॉप्टर क्रैश होता हुआ नजर आ रहा है। हेलीकॉप्टर के साथ आसमान में धुआं नजर आ रहा है।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम इलाके में एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इस हेलीकॉप्टर को उस समय गिराया गया जब वह यहूदियों सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।
SilencedSirs (@SilentlySirs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम क्षेत्र में एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है, जब वह ज़ायोनी सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।”
मोहम्मद मजहरुल इस्लाम (@majharul_m38317) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को दक्षिणी लेबनान के #अल-खियाम क्षेत्र में मार गिराया गया है, जब वह ज़ायोनी सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।”
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करके देखा। ‘
अल जजीरा’ पर हमें वायरल हो रही तस्वीर के साथ एक खबर देखने को मिली। इस खबर को 20 मई 2019 को प्रकाशित किया गया था।
आगे हमें ‘
द टाइम्स ऑफ इस्रायल’ की रिपोर्ट में बताया गया कि फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद सेल ने एक इस्रायल सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराने का प्रयास किया था। इससे पहले कि इस्लामिक जिहाद के लड़ाके उत्तरी गाजा पट्टी में गाजा शहर के पास उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर पर कंधे पर रखी मिसाइल दाग पाते, उन्हें एक इस्राइली जेट ने देख लिया और हवा से ही नष्ट कर दिया।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये तस्वीर 2019 की है।