सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र चुनाव को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है। इसमें मतदान और गिनती के बीच डेटा बेमेल बताया जा रहा है।
क्या है दावा
दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में 5,04,313 'अतिरिक्त' वोट डाले गए और गिने गए वोटों के बीच डेटा मेल नहीं खा रहा है। कई निर्वाचन क्षेत्रों में 5,04,313 मत डाले गए। विशेष रूप से, रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल डाले गए मत 64,088,195 थे, जबकि कुल मतों की गिनती 64,592,508 बताई गई।
तमाल दास (@DassBabai) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “महाराष्ट्र चुनाव में केमिस्ट्री महायुति की जीत, 5,04,313 अतिरिक्त वोट? महाराष्ट्र चुनाव में वोट डाले गए और गिने गए वोटों के बीच डाटा का मिलान नहीं हुआ तो, यह लोकतंत्र है, जहाँ मीडिया, प्रशासन, ECI को झुका दिया गया है।
दीपाली_साल्वे (@deepali_writes) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाराष्ट्र में 5,04,313 'अतिरिक्त' वोट? डाले गए और गिने गए वोटों के बीच डेटा का बेमेल होना हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठाता है।”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने महाराष्ट्र के
मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है और आंकड़ों को लेकर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसका स्पष्टीकरण दिया है। सीईओ के अनुसार, कुल मतों की गिनती में 5,38,225 डाक मतपत्र शामिल होने के कारण भ्रम की स्थिति पैदा हुई। डाक मतपत्र जारी किए गए शुरुआती मतदान के आंकड़ों का हिस्सा नहीं थे।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक साबित हुआ। मुख्य निर्वाचन कार्यालय की तरफ से इसका स्पष्टीकरण दिया गया।