एक्स पर एक वीडियो शेयर करके किया जा रहा है जिसमें एक लड़की और लड़के को कुछ लोग पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जाता है कि लड़की के साथ अश्लील हरकत भी की जा रही है।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। यहां शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात एक कपल के घर में घुसकर कैमरे के सामने लड़की का बलात्कार किया। इसके साथ कि यूजर पाकिस्तान में हिंदुओं के हालात पर भी चिंता जता रहे हैं।
जितेन्द्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पाकिस्तान में से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरी दुनिया को हिला दिया है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मरियम नवाज सरकार में शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात एक जोड़ के घर गए और एक लड़की का कपड़े उतार कर कैमरे के सामने बलात्कार किया।
उस लड़की और उसके पार्टनर का गुनाह यह था कि वह लाहौर यूनिवर्सिटी में एक लड़की के बलात्कार में प्रदर्शन किए थे।
अब आप इसी से सोचिए कि जब पाकिस्तान का एक मंत्री खुलेआम कैमरे के सामने एक मुस्लिम महिला का बलात्कार कर सकता है तो यह पाकिस्तान के लोग हिंदुओं के साथ क्या करते होंगे।”
अंकित अवस्थी सर (@ankitavasthi01) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वीडियो ही नहीं देखा जा रहा है इतना गलत किया है!
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री सिकंदर हयात एक घर में घुस गए और एक लड़की का कपड़े उतार कर कैमरे के सामने बलात्कार किया।
कितने बुरे लोग हैं ये सोचकर देखो।”
पड़ताल
वीडियो पड़ताल करने के लिए हमने दावे में से कुछ कीवर्ड से वीडियो को ढूंढने की कोशिश की। वहां से हमें एक
मीडिया रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट से पाकिस्तानी पत्रकार उस्मान मिर्जा के हवाले से कहा गया था कि ये वीडियो 2021 का है। पाकिस्तान के पत्रकार
ताहिर इमरान मियां ने एक्स पर इस वीडियो को बारे में लिखा था “फेक न्यूज अलर्ट यह इमरान खान/पीटीआई के दौर का पुराना वीडियो है। ठीक 6 जुलाई 2021 का। यह लाहौर में नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के सेक्टर ई-11 में हुआ। दंपती को थप्पड़ मारने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले व्यक्ति उस्मान मिर्जा और उसके साथियों को पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 354-ए (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग और उसके कपड़े उतारना) के तहत सजा सुनाई गई। यह मामला तब सामने आया जब जुलाई 2021 में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।”
ट्वीट की सत्यता को जानने के लिए हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट को इंटरनेट पर खोजा। पाकिस्तान के प्रमुख अखबार “
द डॉन” में 26 सितंबर 2021 को छपी खबर के अनुसार ये मामला इस्लामाबाद का था जहां पीड़िता को आरोपियों के सामने यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया और उसका वीडियो बनाया गया। ई-11 इस्लामाबाद में एक निजी फ्लैट में दंपती को परेशान करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ सत्र न्यायालय में प्रस्तुत पुलिस चालान के अनुसार, उस्मान इबरार उर्फ उस्मान मिर्जा और उसके साथियों ने दंपती को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया ताकि वे इसे ब्लैकमेल करने और उनसे पैसे ऐंठ सकें।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है के वीडियो तीन साल पुराना है। पंजाब प्रांत के शिक्षा मंत्री सिकंदर हयात नहीं बल्कि उस्मान मिर्जा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।