फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या सच में पाकिस्तान से बांग्लादेश भेजी जा रही प्याज की बोरियों में पत्थर निकले? पढ़ें पड़ताल

Sat, 14 Sep 2024 07:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक वीडियो में दिख रहा है कि प्याज की बोरियों में पत्थर निकल रहे हैं। दावा कि जा रहा है कि ये बोरियां पाकिस्तान से बांग्लादेश आयात की गई थीं। पढ़ें पूरी पड़ताल 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में हाल में प्याज के दाम बढ़ गए है। बांग्लादेश में प्याज का बड़ा हिस्सा भारत, पाकिस्तान और तुर्की से आता है। एक वीडियो एक्स पर कुछ लोग शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि प्याज के साथ पत्थर रखे हुए हैं। इस वीडियो को लोग बांग्लादेश का बता कर शेयर कर रहे है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये बांग्लादेश का वीडियो है। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथ बढ़ने लगी है जिसके कारण उसने भारत से सामान का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। अब बांग्लादेश पाकिस्तान से प्याज आयात कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान से आयात किए गए प्याज में पत्थरों की मिलावट हो रही है। 

साइलेंट हिल (@SilentHill115) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा वीडियो शेयर करते हुए लिखा “तेजी से कट्टरपंथी बन रहे बांग्लादेश ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करने और पाकिस्तान से प्याज आयात करने का फैसला किया है, क्योंकि सभी मुसलमान एक-दूसरे के भाई हैं। अब पाकिस्तान द्वारा आयातित हर बैग में प्याज के साथ पत्थर मिलाए जाते हैं।”
विज्ञापन

 
हम लोग We The People  (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया “कट्टरपंथ की ओर तेजी से बढ़ रहे बांग्लादेश ने भारतीय उत्पादों का बहिष्कार करते हुए पाकिस्तान से प्याज आयात करने का फैसला किया! क्योंकि सभी मुसलमान एक दूसरे के भाई हैं। अब पाकिस्तान आयातित हर बैग में प्याज के साथ पत्थर भी मिलावट में मिल रहे है!”
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए जब हमने जांच शुरू की तो हमें सबसे पहले वायरल वीडियो पर बांग्लादेशी न्यूज चैनल समय टीवी (SOMOY TV) का लोगो दिखा। हमने इस चैनल को यूट्यूब पर खोजा। इस चैनल पर हमें ये वीडियो मिला। ये रिपोर्ट 11 नवंबर 2021 को प्रसारित की गई थी। इसका शीर्षक था ‘डॉलर में प्याज की जगह पत्थर ले रहे हैं।' यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो पुराना है जिसका बांग्लादेश में सरकार गिरने के बाद भारत से कोई संबंध नहीं है। 

इस रिपोर्ट में व्यापारियों ने बताया था कि 11 देशों से प्याज का आयात हो रहा है लेकिन पत्थर मुख्य रूप से तुर्किये की प्याज की बोरी में पाया जा रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान से आने वाली प्याज की बोरियों में पत्थर आने की बात नहीं की गई है। 

पड़ताल का नतीजा 
पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो करीब तीन साल पुराना है और इसका न ही भारत और न ही पाकिस्तान से कोई संबंध है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें