सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग वर्दी जिन्होंने वर्दी पहनी हुई है उनमें से एक समूह को एक वाहन द्वारा कुचला जा रहा है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल ही में तेल अवीव पर हुए हमले का है। जिसमें एक वाहन से लोगों को कुचला जा रहा है।
वॉर मॉनीटर (@_Syed_Husain_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तेल अवीव में ट्रक से टक्कर की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए।”
एंड्रोमेडा11711 (@Andromeda11711) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “तेल अवीव में हुए रैमिंग ऑपरेशन का फुटेज, जिसके कारण 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए और उनकी मौत हो गई”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से संबंधित कई खबरें मिली।
हमें
वॉशिंगटन पोस्ट पर वीडियो से जुड़ी हुई एक खबर मिली। इस खबर में लिखा हुआ था “यरूशलम में ट्रक हमले में चार इज़रायली सैनिक मारे गए”. इस खबर को जनवरी 2017 में छापा गया था।
आगे हमें कीवर्ड को सर्च करने पर
बीबीसी पर एक खबर मिली। खबर में लिखा गया था “यरुशलम में एक फिलिस्तीनी व्यक्ति ने ट्रक चलाकर सैनिकों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। पुलिस ने बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं और एक पुरुष मारे गए, जिनकी उम्र बीस साल के आसपास है। 17 अन्य घायल हो गए।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तेल अवीव का नहीं बल्कि यरुशलम का है।