फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राघव चड्ढा के दो साल पुराने वीडियो को पंजाब में इस साल की बाढ़ से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 06 Sep 2025 05:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में पंजाब में बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच लस्सी बांटी है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बाढ़ कहर बरपा रही है। शुक्रवार को मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश से राहत दिखी लेकिन बांधों से छोड़ा जा रहा पानी पंजाब में तबाही मचा रहा है। अभी तक बाढ़ की वजह से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कुछ बांटते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राघव चड्ढा ने हाल ही में पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के बीच लस्सी बांटी है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है, जिससे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच लस्सी बांटी है।

विज्ञापन

ट्रैक्टर2 (@Tractor2twitr_P) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आखिरकार पंजाब पहुंचे और उन्होंने सिर्फ 500 मिली लस्सी के पैकेट बांटने का एक वीडियो शेयर किया। राज्यसभा में उन्होंने बाढ़ की नहीं, बल्कि मुफ्त चैटजीपीटी एक्सेस की बात की।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें जगबानी नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 11 जुलाई 2023 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है बाढ़ में फंसे लोगों के लिए सहारा बने राघव चड्ढा, मूसलाधार बारिश में लोगों तक पहुंचाया खाना।



इसके बाद हमें राघव चड्ढा के फेसबुक अकांउट पर वायरल वीडियो मिला। यह वीडियो 10 जुलाई 2023 को साझा किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है “पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, जो कई जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहे हैं। भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अथक प्रयास कर रही है और हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 3 सितंबर को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है “सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए एमपीएलएडीएस से 3.25 करोड़ आवंटित किए हैं। 2.75 करोड़ गुरदासपुर में बाढ़ सुरक्षा बांधों की मरम्मत और मजबूती के लिए और 50 लाख अमृतसर में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए हैं। अपने संदेश में राघव चड्ढा ने बाढ़ में जान गंवाने वाले 30 लोगों के लिए प्रार्थना की और शोक-संवेदना व्यक्त की।”

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल पाया कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है, जिसे हालिया बताकर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें