फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: 'रोहिंग्या और भारतीय मुस्लिमों की लड़ाई' का दावा फर्जी, पड़ताल में जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Tue, 17 Sep 2024 08:09 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रोहिंग्या और भारतीय मुस्लिमों में मस्जिद को लेकर लड़ाई हुई। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कुछ लोग आपस में लड़ाई कर रहे हैं। लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं। कई लोगों से सिर से खून भी आता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि रोहिंग्या मुस्लिम और भारतीय मुस्लिम आपस में लड़ाई कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रोहिंग्या मुस्लिमों ने भारतीय मुस्लिमों की मस्जिद पर कब्जा कर लिया है। जिसके बाद वे आपस में लड़ रहे है। 

हम लोग We The People (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “रोहिंग्या मुस्लिम - भारतीय मुस्लिम - लड़ाई, रोहिंग्या मुसलमानों ने भारतीय मुसलमानों की मस्जिद पर कब्ज़ा कर लिया क्योंकि रोहिंग्या इन्हें धर्मांतरीत मुसलमान मानते है।”
विज्ञापन

साइलेंट हिल (@SilentHill115) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “रोहिंग्या मुस्लिम - भारतीय मुस्लिम - लड़ाई। रोहिंग्या मुस्लिमों ने भारतीय मुस्लिमों के मस्जिद पर कब्ज़ा कर लिया क्योंकि रोहिंग्या धर्मांतरीत मुस्लिम आस्था रखते हैं”
 
पड़ताल 
वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें एक इससे जुड़ी कई खबरें मिलीं। वहां इन वीडियो और खबरों को 2023 में पोस्ट किया गया था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो करीब एक साल पुराना है। 

इस मामले में न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से पुलिस ने कहा था कि “असम के धुबरी जिले के बिलासीपारा इलाके में एक मस्जिद के दो समूहों के बीच झड़प के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।”

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मस्जिद प्रबंधन समिति में एक पद को लेकर ये झड़प हुई। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है और इसका रोहिंग्या मुसलमानों से कोई संबंध नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें