क्या है दावा?
6 जनवरी को मालदीव की प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता मैज महमूद ने एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की जिसमें किसी द्वीप में डूबता सूर्य दिखाई दे रहा है। महमूद ने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'मालदीव में सूर्यास्त। आप ऐसा लक्षद्वीप में नहीं देख पाएंगे।'
इसके अलावा कई मालदीव के कई अन्य नागरिकों ने हूबहू कैप्शन के साथ साझा किया है।
पड़ताल
वायरल फोटो को लेकर जब हमने पड़ताल तो सच्चाई कुछ अलग ही पता चली। जांच के लिए सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया। इस दरम्यान हमें ये फोटो फ्रेंच पोलिनेशिया में बोरा बोरा द्वीप में
पर्ल रिजॉर्ट की वेबसाइट पर मिली। इससे साफ हो गया कि यह तस्वीर मालदीव की नहीं है। आगे और छानबीन करने पर वायरल तस्वीर कई टूरिस्ट वेबसाइट्स पर भी मिली।