फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी की शादी मुस्लिम युवक से होने का दावा फर्जी, जानें सच

Thu, 14 Nov 2024 08:01 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी की शादी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी मुस्लिम व्यक्ति से हुई है। PTI ने अपनी पड़ताल में ये दावा गलत पाया। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी और भारतीय रेलवे लेखा सेवा की अधिकारी अंजलि बिरला 12 नवंबर को व्यवसायी अनीश राजानी के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं। लोग शादी की फोटो शेयर करके अनीस को मुस्लिम बता रहे हैं। 

विज्ञापन


क्या है दावा 

इस शादी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स सांप्रदायिक पोस्ट शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अंजलि ने मुस्लिम युवक ‘अनीस’ से शादी की है। 

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। जांच में पता चला कि अंजलि बिरला की शादी बिजनेसमैन 'अनीश राजानी' हुई है। वह सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर 'अनीश राजानी' को मुस्लिम व्यक्ति 'अनीस' बताकर सांप्रदायिक और फर्जी दावा शेयर कर रहे हैं।

दावा :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'फेसबुक' पर 'रफीक अहमद' नाम के एक यूजर ने 13 नवंबर को एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी बेटी अंजलि की शादी अनीस राजानी से करवा दी है आखिर क्या वजह है जितने मुस्लिम विरोधी नेता है अपने देश में वे अपने दामाद अनीस और मुख्तार चुनते है।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें। 

 

फेसबुक यूजर ‘ए.के. आजाद बदर’ ने लिखा, “कोटा (राजस्थान) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि व अनीस ने रचाया विवाह अंजली व अनीस को आर्शीवाद देने कई मंत्री सांसद विधायक पहुंचे लव जिहाद सिर्फ गरीबो के लिए..।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल :

वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। पीटीआई को13 नवंबर को NDTV राजस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। इसमें बताया गया कि देवउठनी एकादशी (12 नवंबर) के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला ने बिजनेसमैन अनीश राजानी के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। बताया गया कि दोनों स्कूल में साथ-साथ पढ़ते थे और तभी से दोनों दोस्त हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अनीश राजानी एक सिंधी परिवार से हैं और एक बड़े व्यवसायी घराने से ताल्लुक रखते हैं। वे पांच कंपनियों के निदेशक भी हैं, जिनमें राजानी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, Akr ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड, प्रिमेरो वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, धनीश ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और आर्क टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें। 

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने रिपोर्ट में बताई गई इन कंपनियों के बारे में गूगल सर्च किया। zaubacorp नाम की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अनीश राजानी, राजानी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, AKR ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड, प्रिमेरो वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, धनीश ट्रेड वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और आर्क टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नाम की इन पांच कंपनियों के डायरेक्टर हैं। इन कंपनियों की पूरी जानकारी यहां क्लिक कर देखें।

जांच के दौरान पीटीआई को भाजपा के पूर्व सांसद हरि मांझी का  'एक्स' पोस्ट भी मिला। उन्होंने अंजलि-अनीश की शादी का कार्ड शेयर करते हुए लिखा, “कुछ जिहादी और भाजपा विरोधी लोग अफवाह फैला रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी की बेटी अंजलि की शादी मुस्लिम से हुई है। सच्चाई यह है कि अनीश राजानी सिंधी हिंदू हैं, कोटा के एक प्रतिष्ठित व्यापारी परिवार से हैं और उनके परिवार ने 12 से अधिक शिवालय बनवाए हैं। अफवाहों पर विश्वास न करें, सच जानें।”  वहीं, शादी के कार्ड पर अनीश के माता-पिता का नाम नरेश राजानी और सिमरन राजानी लिखा हुआ है।  पूरा पोस्ट यहां क्लिक कर देखें।

जांच के अंत में डेस्क ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पीए जीवन धर जैन से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को फर्जी बताते हुए कहा, "अनीश राजानी हिंदू हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में किया जा रहा दावा पूरी तरह से निराधार और फर्जी है।"

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की शादी अनीश राजानी नामक सिंधी हिंदू व्यक्ति से हुई है। यूजर्स ‘अनीश राजानी’ को मुस्लिम युवक ‘अनीस’ बताकर फर्जी दावा शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें