फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: राहुल गांधी ने अपनी टी-शर्ट पर नहीं लिखा 'आई लव नफरत की दुकान', वायरल तस्वीर की हकीकत ये है

Wed, 13 Nov 2024 08:38 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही हा जिसमें राहुल गांधी की टी शर्ट पर लिखा है "आई लव नफरत की दुकान।" Boom ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि ये फोटो फेक है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वायनाड उपचुनाव के लिए किए गए रोड शो के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल है। तस्वीर में राहुल गांधी अपनी बहन और वायनाड से प्रत्याशी प्रियंका गांधी के साथ दिख रहे हैं। उनकी टी-शर्ट के पीछे 'आई लव नफरत की दुकान' लिखा नजर आ रहा है।

विज्ञापन


क्या है दावा

इस फोटो को शेयर करके लोग दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी ने ये टीशरर्ट पहनी है तो आप समझ सकते है कि कौन चला रहा है नफरत की दुकान।

बूम ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल तस्वीर फर्जी है मूल तस्वीर में राहुल गांधी ने 'आई लव वायनाड' लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी.

असल में 11 नवंबर को प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था. वायनाड में 13 नवंबर को वोटिंग होनी है जबकि 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

एक्स पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा, 'किसने ये टी-शर्ट पहनी हुई है. कौन है जो नफरत की दुकान चलाना चाहता है ?? समझ में आये तो कमेंट कर जरूर बताना.'

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फेसबुक पर भी यह फेक तस्वीर बड़े पैमाने पर वायरल है.

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर ने राहुल गांधी की टी-शर्ट के कई एडिटेड वर्जन शेयर किए, जिनमें उसी टी-शर्ट पर 'आई लव गाजा', 'आई लव एंटी इंडिया', और 'आई लव पाक' जैसी चीजें लिखी हुई हैं.

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक: वायरल तस्वीर एडिटेड है

सोशल मीडिया पर वायरल राहुल गांधी की टी-शर्ट वाली तस्वीर एडिटेड है. मूल तस्वीर में टी-शर्ट में 'आई लव वायनाड' लिखा है.

वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च करने पर बूम को कांग्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मूल तस्वीर मिली. बूम ने पाया कि इसमें राहुल गांधी ने 'आई लव वायनाड' की टी-शर्ट पहनी है.

कांग्रेस के इंस्टाग्राम और एक्स पर शेयर की गईं इस इवेंट की अन्य तस्वीरों और वीडियो में भी देखा जा सकता है कि राहुल गांधी 'आई लव वायनाड' की टी-शर्ट पहने प्रियंका गांधी के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

तस्वीर राहुल गांधी के वायनाड रोड शो की है

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होनी है और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी. बाद में उन्होंने वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब इस सीट से प्रियंका गांधी ने पर्चा भरा है. इसी के साथ वह पहली बार चुनाव लड़ रही हैं.

रोड शो के दौरान राहुल गांधी की 'आई लव वायनाड' वाली टी-शर्ट आकर्षण का केंद्र रही.  जी न्यूजआजतक की संबंधित खबरों में भी मिलती-जुलती तस्वीरें देखी जा सकती हैं. इसके अलावा कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस रोड शो का लाइव वीडियो मौजूद है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने पहली बार 2022 में 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया था. इसके बाद वह विभिन्न मौके पर इस नारे को दोहराते नजर आए.

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें