सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर की जा रही है। इन तस्वीरों में भारतीय सैनिक, एंबुलेंस और एक आर्मी डॉग नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को जम्मू कश्मीर का बताया जा रहा है।
क्या है दावा
इन तस्वीरों को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में भारतीय सैनिक मारे गए हैं और इनकी संख्याएं अलग-अलग बताई जा रही हैं। कुछ एक्स पोस्ट में दावा किया गया है कि अखनूर में सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच भारतीय सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।
कॉन्फ्लिक्ट वॉच (@ConflictWatchX) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अखनूर में सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पांच भारतीय सैनिक मारे गए या घायल हुए। IIOJK के अखनूर इलाके में, F.Fs ने कथित तौर पर भारतीय सेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। सूत्रों से पता चला है कि हमले में पांच सैनिक मारे गए या घायल हुए।
OSINT India (@str_overwatch) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अखनूर में स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सेना के वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में पाँच भारतीय सैनिक मारे गए। सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस हमले में क्षेत्र में #भारतीय सेना की इकाइयों को निशाना बनाया गया था।”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले खबर से जुड़े हुए कीवर्ड को सर्च किया। यहां हमें
व्हाइट नाइट कोर, भारतीय सेना की एक कोर है का एक्स पर बयान मिला। व्हाइट नाइट कोर के एक्स पर दिए बयान में लिखा था। भीषण गोलीबारी के बाद तीनों आतंकवादी ढेर हो गए। रात भर की निगरानी के बाद आज सुबह भीषण गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप हमारे सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। इसके अलावा, एक अन्य ट्वीट में बताया कि भीषण गोलीबारी में भारतीय सेना के एक कुत्ते की जान चली गई।
इस खबर के बारे में अधिक जानने के लिए हमने
अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें एक खबर मिली खबर के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर हमला करने के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को मार गिराया।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि इस मुठभेड़ में कोई भी जवान शहीद नहीं हुआ है।