फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भारतीय नौसेना की पोत नागरिकों से भरी नाव से टकराने का दावा भ्रामक, जानें पड़ताल में सच

Sat, 21 Dec 2024 05:53 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर मुंबई में बोट हादसे से जुड़ा एक दावा वायरल है, जिसमें कहा जा रहा है कि नौसेना की एक मिसाइल पोत लोगों से भरी नाव से टकरा गई। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 दिसंबर को महाराष्ट्र में एक दुखद घटना हुई, जहां भारतीय नौसेना की एक बोट एक यात्री नाव से टकरा गई। इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक यात्री नौका को टक्कर मार दी। 

फरदीन (@FardinAfzal) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुंबई के तट पर भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक नागरिक नाव को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नाव पर 80 लोग सवार थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

सबकॉन्टिनेंट आई (@subcontinenteye) नाम के एक यूजर ने लिखा “मुंबई के तट पर भारतीय नौसेना के एक मिसाइल पोत ने एक नागरिक नाव को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि नाव पर 80 लोग सवार थे।”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही नीलकमल बोट एक तेज गति से आ रही नौसेना की छोटी बोट से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। नाव में चालक दल समेत 100 से अधिक यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया जिसमें 101 लोगों को रेस्क्यू किया गया है जबकि तीन जवान समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई थी। 

खबर को नेवी के एक्स पोस्ट के हवाले से बनाया गया था। जिसमें बताया गया था “आज दोपहर, एक भारतीय नौसेना की नाव मुंबई बंदरगाह में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन की खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा। परिणामस्वरूप, नाव एक यात्री नौका से टकरा गई जो बाद में पलट गई।” 

पड़ताल का नतीजा 
पड़ताल करने पर हमें कहीं भी मिसाइल पोत का जिक्र नहीं मिला। खबर से हमें पता चला कि नेवी की एक छोटी नाव यात्रियों की बोट से टकरा गई। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें