एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक जहाज में आग लगते हुए नजर आ रही है। इस जहाज को इस्राइल के हाइफा बंदरगाह का बताया जा रहा है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिजबुल्ला ने आधिकारिक तौर पर इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला शुरू किया है।
SilencedSirs (@SilentlySirs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिजबुल्ला ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इस्राइल के हाइफा बंदरगाह पर हमला करना शुरू कर दिया है।”
war against crime (@ZahidKh735121) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “हिजबुल्ला ने पहली बार आधिकारिक तौर पर इस्राइलली बंदरगाह हाइफा पर हमला करना शुरू कर दिया है। हिजबुल्ला को जैसे को तैसा, आंख के बदले आंख, खून के बदले खून, विनाश के बदले विनाश करना चाहिए, यह नीति यहूदी खूनी नरभक्षियों के खिलाफ सफल होगी।”
पड़ताल
दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें
safety4sea नाम की एक वेबसाइट पर इस तस्वीर से जुड़ी एक खबर मिली। इस खबर को 11 जून को पोस्ट किया गया था। खबर में बताया गया था कि 10 जून को हाइफा बंदरगाह पर खड़े तुर्की के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज याफ होराइजन में आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए इंतजाम किया गया।
आगे हमें
marineinsigh पर भी ये खबर देखने को मिली। इस खबर में लिखा था “यह जहाज रूस से लोहा या इस्पात का माल लेकर आया था और जब आग लगी तब यह हाइफा के किशोन क्षेत्र में स्थित इस्राइल शिपयार्ड में खड़ा था।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि जहाज में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी थी।