सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहा है वीडियो में ट्रेनों के डिब्बों को आपस में भिड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर में ट्रेन का एक डिब्बा दूसरी ट्रेन के ऊपर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह स्टेशन बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन है। यहां दो ट्रेनें आपस में भिड़ गईं जिसके बाद बचाव कार्य किया जा रहा है।
कपिल शर्मा (पैरोडी) (@kapil_parod) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी। इस देश के वो अभागे लोग वो जानते तक नहीं के वो जिन्दगी की आखिरी सफर में निकले हे।
महावीर (@pintukirtijain1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बीकानेर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास दो ट्रेन भिड़ी। बचाव कार्य जारी। इस देश के वो अभागे लोग वो जानते तक नहीं के वो जिन्दगी की आखिरी सफर में निकले हे। और हमारे रील मंत्री प्रधानमंत्री दो राज्यों के चुनावों में व्यस्त है।
पड़ताल
दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड के माध्यम से इस खबर को जानने की कोशिश की। यहां हमें इस तरह की कोई खबर नहीं मिली जहां से इस हादसे का बारे में कुछ पता चल सके।
इसके बाद हमने
भारतीय रेलवे के ऑफिशियल एक्स हैंडल को चेक किया। यहां हमें उत्तर पश्चिम रेलवे के एक्स अकाउंट पर ये तस्वीर मिली। तस्वीर को शेयर करके लिखा गया “बीकानेर मंडल पर रेलवे, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य एजेंसियों द्वारा, लालगढ़ स्टेशन यार्ड में किया गया आपदा प्रबंधन का संयुक्त अभ्यास।”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये तस्वीर रेल हादसे की नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की है।