लोकसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। अब तक चार चारणों का मतदान कराया जा चुका है। बाकी बचे तीन दौरे का मतदान 20 मई से 1 जून के बीच होगा। उधर तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव कार्यक्रम कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ द्वारा एक कार्यक्रम के मंच पर तोड़फोड़ की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के एक कार्यक्रम में किसानों द्वारा किए गए हमले का है।
वीडियो में ऊपर से जोड़े गए टेक्स्ट में लिखा है कि
“हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंग सैनी के पंडाल को किसानो ने घुसकर तहस नहस कर डाला, फोर्स भी भाग खड़ी हुई, बीजेपी में सन्नाटा” न्यूजचेकर ने जांच में पाया कि यह वीडियो 2021 का है, और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ से संबंधित है।
लोकसभा चुनाव के बीच आप विधायक संजीव झा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ”हरियाणा में किसानों ने इस बार लठ गाड़ रखा है।” एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।
Courtesy: X/@Sanjeev_aap
ऐसे अन्य पोस्ट्स को यहां, यहां और यहां देखें।
Fact Check/Verification
वायरल वीडियो के कीफ़्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर न्यूजचेकर को एक्स यूजर @PagdiSinger द्वारा 12 जनवरी, 2021 शेयर किया गया एक पोस्ट मिला। पोस्ट में वायरल वीडियो का एक छोटा संस्करण दिखाया गया है।
Screengrab from X post by @PagdiSinger
साथ ही वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर मंच में पीछे “किसान महापंचायत” लिखा हुआ भी नज़र आता है।
Screengrab from viral video
अब न्यूजचेकर ने “किसान महापंचायत”, “मंच, और “तोड़फोड़” की-वर्ड्स को गूगल पर सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर को द वीक की 10 जनवरी, 2021 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो के समान कई दृश्य नज़र आये। रिपोर्ट में बताया गया है कि “तीन कृषि बिलों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ किए जाने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल के कैमला गांव में अपनी ‘किसान महापंचायत’ यात्रा रद्द कर दी।“
Screengrab from The Week website
‘द वीक’ की रिपोर्ट में प्रकाशित तस्वीरों की तुलना वायरल फुटेज के कीफ्रेम से करने पर निष्कर्ष निकलता है कि दोनों में एक ही घटना को दर्शाया गया है।
(L-R) Screengrabs from viral video and image featured in The Week’s website
जांच के दौरान न्यूजचेकर को द ट्रिब्यून की 10 जनवरी, 2021 की एक वीडियो रिपोर्ट भी मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि “मुख्यमंत्री खट्टर को यहाँ केंद्र के तीन कृषि कानूनों के फायदों पर चर्चा करते हुए एक ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करना था।’ रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ”पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें भी कीं।”
Screengrab from YouTube video by The Tribune
रिपोर्ट में बताया गया है कि “किसानों ने कार्यक्रम स्थल का मंच, कुर्सियाँ, मेज और फूल के गमले छतिग्रस्त कर दिए थे। किसानों ने उस अस्थायी हेलीपैड पर भी कब्ज़ा कर लिया था, जहां मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था। जिसके चलते बाद में इस कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।”
ट्रिब्यून द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दिखाए गए दृश्यों और वायरल वीडियो के कीफ़्रेम के बीच की तुलना को नीचे देखा जा सकता है।
(L-R) Screengrabs from viral video and screengrabs from YouTube video by The Tribune
एनडीटीवी द्वारा इस घटना पर 10 जनवरी, 2021 को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है, “रविवार दोपहर को करनाल के पास एक गांव में किसानों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की बैठक रद्द करनी पड़ी, क्योंकि उनका हेलीकॉप्टर उतरने में असमर्थ था। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए थे।”
Screengrab from NDTV website
रिपोर्ट में बताया गया है कि “केंद्र के द्वारा लाये गए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान पुलिस के साथ भिड़ गए और बैठक स्थल पर तोड़फोड़ करने लगे। सेलफोन फुटेज में मंच पर कई प्रदर्शनकारियों को कुर्सियाँ फेंकते, बैनर और पोस्टर फाड़ते हुए दिखाया गया है।
जनवरी 2021 में इस घटना पर प्रकाशित अन्य रिपोर्ट्स को यहाँ, यहाँ और यहाँ देखा जा सकता है।
Conclusion
जांच से न्यूजचेकर इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि यह वीडियो साल 2021 का है, जब हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा आयोजित ‘किसान महापंचायत’ कार्यक्रम स्थल पर किसान आंदोलनकारियों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी। अब यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
Result: False
(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)