फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: चुनावों के बीच पीएम मोदी से नहीं मिले अखिलेश यादव, पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 14 May 2024 07:22 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। हालांकि, न्यूजचेकर ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो 2014 का है। 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। अब तक चार दौर का मतदान कराया जा चुका है। बाकी बचे तीन दौरे का मतदान 20 मई से 1 जून के बीच होगा। उधर तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात करते और गुलदस्ता भेंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है।

हालांकि, न्यूजचेकर ने अपनी जांच में पाया कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि जून 2014 का है। जून 2014 में ही नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद के पहले कार्यकाल की शुरुआत की थी। 

वायरल वीडियो में अखिलेश यादव सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को गुलदस्ता देते और इसके बाद हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों बातचीत करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सबसे ऊपर एक टेक्स्ट भी मौजूद है, जिसमें लिखा हुआ है “चुनाव का परिणाम जानते ही मोदी दरबार में भूल चुक लेनी देनी करने पहुंचे अखिलेश”

विज्ञापन

Courtesy: FB/bikram.varma.545

Fact Check/Verification

Newschecker ने वीडियो में दिख रहे दृश्यों की मदद से कीवर्ड सर्च किया। इस दौरान न्यूजचेकर को नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट से 13 जून 2014 को अपलोड किया गया 19 सेकेंड का यह वीडियो मिला। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा हुआ था कि नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाक़ात की। बतातें चले कि साल 2012 से लेकर 2017 तक अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।


Courtesy: YT/ Narendra Modi

पड़ताल के दौरान न्यूजचेकर को प्रधानमंत्री कार्यालय के फेसबुक अकाउंट से भी 12 जून 2014 को इस मुलाकात की एक तस्वीर अपलोड की गई मिली। इस तस्वीर के कैप्शन में भी बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 7 रेस कोर्स रोड स्थित आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की।

विज्ञापन

Courtesy: fb/ PMO India

इसके अलावा न्यूजचेकर को इंडिया टीवी अंग्रेज़ी की वेबसाइट पर भी 12 जून 2014 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में पीएम मोदी और अखिलेश यादव के बीच हुई मुलाक़ात की वही तस्वीर मौजूद थी.

अब न्यूजचेकर ने यह भी पता करने की कोशिश की कि क्या हाल में पीएम मोदी और अखिलेश यादव की मुलाक़ात भी हुई है। लेकिन न्यूजचेकर को ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट या तस्वीर नहीं मिली।

Conclusion

न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि वायरल वीडियो हालिया नहीं, बल्कि जून 2014 का है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें