फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: महंत नृत्य गोपाल दास के मृत्यु की खबरें झूठी, पड़ताल में जानें क्या है वायरल तस्वीर का सच

Fri, 04 Oct 2024 08:21 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक संत को प्रणाम करते हुए प्रधानमंत्री की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि महंत नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है। हमारी पड़ताल के अनुसार, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई है।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक महंत की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वेंटीलेटर पर लेटे महंत को प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लोग काफी शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का निधन हो गया है। दावा किया जा रहा है कि इसलिए प्रधानमंत्री मोदी महंत को आखिरी प्रणाम करने गए हैं। 

रवि त्रिपाठी (@RaviTrippath25) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अत्यंत दुखद खबर
श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी गोलोक वासी हुये। ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दे! ॐ शांति”
 
 

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज का निधन हो गया है
😥😥

ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दें 🙏

ॐ शान्ति शान्ति ॐ🙏🙏 pic.twitter.com/Fb3V4V9KpL

— Nidhi Sharma (@NidhiForX) October 1, 2024 ">निधि शर्मा (@NidhiForX) श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज का निधन हो गया है। ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह दें। 
विज्ञापन

 

पड़ताल 

इस खबर के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें एक रिपोर्ट मिली जिसके अनुसार, श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई। इसका मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने खंडन किया है।

इस बाद हमने वायरल हो रही तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया ये तस्वीर हमें पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर मिली जो मार्च 2024 को पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर में वेंटिलेटर पर लेटे संत का नाम स्वामी स्मरणानंद जी महाराज हैं। रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद जी महाराज से मिलने प्रधानमंत्री कोलकाता गए थे। 
 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर में महंत नृत्य गोपाल दास नहीं है। तस्वीर के जरिए गलत जानकारी फैलाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें