फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: वाराणसी में परिवार न्यायालय परिसर के वीडियो को जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Wed, 29 Jul 2026 08:36 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर प्रदर्शन में एक महिला ने गाली दी। इसके बाद बजरंग दल वालों ने उसे पीट दिया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को वाराणसी का पाया। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों नीट प्रदर्शन के बाद से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल है। वीडियो में एक महिला रोती नजर आ रही है। इसके साथ ही महिला के शरीर पर चोट के निशान भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नीट प्रदर्शन के दौरान का है। जहां महिला ने गाली दी थी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकार्ताओं ने पिटाई कर दी है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो वाराणसी में परिवार न्यायालय परिसर  का है। इस वीडियो का जंतर- मंतर प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक महिला के गाली देने पर बजरंग दल ने पिटाई की है। 

India Updatetv नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ कॉकरोच पर टूटी दिल्ली पुलिस की लाठी! जंतर-मंतर का VIDEO वायरल।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


 इसके साथ ही वीडियो के ऊपर लिखा है कि दिल्ली के जंतर मंतर में ये लड़की कॉकरोच के साथ पीएम मोदी और उनकी मां को दे रही थी गन्दी गन्दी गालियां और नीम का पत्ता कड़वा है के नारे लगा रही थी पुलिस और बजरंग दल घर जा जा कर मसल रहे -बोले गलत सरकार के हत्थे चढ़ गई। 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें pradesh prakash official नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 17 जुलाई 2026 को साझा की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वाराणसी की फैमिली कोर्ट परिसर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई, जिसमें महिला के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, वीडियो और उससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

 

इसके बाद हमें न्यूज 18 के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 18 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कोर्ट परिसर में पति की हैवानियत, पत्नी से छीनी सोने की चेन। 

आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वाराणसी के परिवार न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को वैवाहिक विवाद की सुनवाई के लिए आई महिला ने पति पर मारपीट और चेन छीनने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दावा है कि पति अखंड प्रताप उपाध्याय ने अभद्र व्यवहार शुरू किया। आरोपी ने पहले गालीगलौज कर चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर पीटा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट भी छीन लिया। छीना-झपटी में चेन का एक हिस्सा उनके पास रह गया, जबकि आधी चेन और लॉकेट लेकर आरोपी मौके से भाग गया। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल का वायरल वीडियो को वाराणसी का पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें