फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: मध्य प्रदेश के वीडियो को गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के आरोपी का जुलूस बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 02 Jun 2026 02:23 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में सूर्या मर्डर के मुख्य आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने जुलूस निकला है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को रस्सी से बांधकर ले जाते नजर आ रही है। वहीं पीछे लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पकड़ कर जुलूस निकला जा रहा है। 

अमर उजाला ने अपने पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो दो महीना पहले मध्यप्रदेश का है। जिसे सूर्या हत्याकाड़ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 

दरअसल, बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने सूर्या चौहान की हत्या के आरोप को पकड़ लिया और उसका जुलूस  निकाला है। 

अरुण बाजपेयी राजन (@arunbajpairajan) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, "गाजियाबाद सूर्या मर्डर : मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर करने एवं बांकी आरोपियों को लंगड़ा बना कर सड़क पर भव्य परेड निकालकर जेल भेजने के बाद.. सूर्या चौहान की मां को योगी सरकार ने मदद की.एक मकान, 5 लाख रुपये, सरकारी नौकरी।’  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन





इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें apnamandsaur_official नाम के इंस्टाग्राफ अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 8 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। वहीं, यहां बताया गया है कि अरुण हत्याकांड में बड़ा खुलासा ।

विज्ञापन



इसके बाद हमें दर्पण की चमक मध्य प्रदेश नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो भी 8 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि मंदसौर की शहर कोतवाली पुलिस ने चाकू गोदकर हत्या करने वाले दो आरोपियों किया गिरफ्तार किया। वहीं, जुलूस निकाला आरोपियों को मेडिकल करवाने के दौरान जिला अस्पताल के बाहर मृतक अरुण के परिजनों ने  हंगामा किया। इसके साथ ही  बाहर भीड़ देखकर पुलिस ने आरोपियों को अस्पताल के पीछे के दरवाजे से कोर्ट के लिए रवाना किया।



आगे की पड़ताल के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 6 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंदसौर में रविवार देर रात आपसी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। शहर के नरसिंहपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने 19 साल के एक युवक पर सरेराह चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना बर्बर था कि युवक की आंतें तक शरीर से बाहर निकल आईं। सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद पूरे शहर में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने गांधी चौराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के घर ढहाने की मांग की।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को मध्यप्रदेश का पाया है। इस वीडियो का सूर्या हत्याकांंड से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें