फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: शुभेंदु अधिकारी ने नहीं कहा भाजपा केवल हिंदुओ के लिए काम करेगी, एआई से बदला गया वीडियो

Thu, 14 May 2026 08:09 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर शुभेंदु अधिकारी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि भाजपा बंगाल में केवल हिंदुओं के लिए काम करेगी। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में 4 मई को चुनाव के नतीजे आए। भाजपा ने बड़ी जीत हासिल करके 15 साल से राज कर रही टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर सीट से हराया। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में वे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैंने ममता बनर्जी को हराया। आगे उन्होंने कहा हम सिर्फ़ हिंदुओं के लिए काम करेंगे और पश्चिम बंगाल की 27% मुस्लिम आबादी को खत्म कर देंगे। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि शुभेंदु भाजपा को हिंदुओं की पार्टी बता रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। साथ ही ये भी सामने आया कि वीडियो को एआई के माध्यम से बदल गया है। मूल वीडियो में शुभेंदु ऐसा कुछ भी कहते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। 

क्या है दावा 

यह वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि BJP सिर्फ़ हिंदुओं के लिए काम करेगी और 100 साल तक सत्ता में बने रहने के लिए पश्चिम बंगाल की 27% मुस्लिम आबादी को खत्म कर देगी।

Jyouti (@Jyouti29) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा "सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने का खुलेआम दावा किया, और फिर कथित तौर पर यह ऐलान किया कि BJP 100 साल तक सत्ता में बने रहने के लिए "सिर्फ़ हिंदुओं के लिए काम करेगी" और "पश्चिम बंगाल के 27% मुसलमानों को खत्म कर देगी।" पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो पीटीआई पर देखने को मिला। पीटीआई से शुभेंदु अधिकारी के बायान के की छोटे छोटे अलग अलग वीडियो शेयर किए थे। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर पीटीआई का लोगो भी लगा हुआ था। हमने पीटीआई पर शुभेंदु के सभी बयान देखे, लेकिन इसमें कहीं भीं उन्होंने कहीं भी नहीं कहा था कि भाजपा केवल हिंदुओं के लिए काम करेगी। पीटीआई पर अधिकारी के लिंक आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते हैं।

 

 

आगे हमें इस वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। इसके लिए हमने वीडियो की सच्चाई पता करने की कोशिश की। इसके लिए हमने अनडिटेक्टेबल एआई पर वीडियो की आवाज को सर्च किया। यहां से हमें पता चला कि वीडियो की आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसे केवल 25 प्रतिशत असली बताया गया था। 

 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो में एआई के माध्यम से छेड़छाड़ की गई है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें