फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: दिव्यांग को पैर से मारने का स्क्रिप्टेड वीडियो सांप्रदायिक दावे के साथ हो रहा शेयर, पढ़ें पड़ातल

Tue, 21 Apr 2026 07:13 PM IST
Sandhya Kumari फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें दो बाइक सावर एक दिव्यांग को लात से मार रहे हैं। वीडियो के साथ सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में वीडियो स्क्रिप्टेड निकला। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दो लोग बाइक पर बैठे हैं और एक शारीरिक रूप से दिव्यांग तिपहिया साइकिल से जा रहा है। बाइक सवार दोनों युवक दिव्यांग व्यक्ति के पास पहुंचते हैं और उसे साइकिल से गिरा देते हैं। वीडियो को शेयर करके सांप्रदायिक दावा किया जा रहा है। बाइक सवार को भाजपा का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि हिंदुत्ववादी लोगों ने मुस्लिम युवक के साथ बदसलूकी की। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामवे आया कि वीडियो में दिख रहे लोग कलाकार हैं। यह वीडियो असली नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है। जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था। 

क्या है दावा 

ASIADecoded (@asia_decode2) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “आज के भारतीय हिंदुत्व आतंकवादी: BJP-समर्थित हिंदुत्व आतंकवादियों ने एक दिव्यांग, अकेले और बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की; उन्होंने उस बुज़ुर्ग के चलने-फिरने में मदद करने वाले ज़रूरी उपकरण को तोड़ दिया और उसकी गुज़ारे का एकमात्र ज़रिया भी लूट लिया। यह नफ़रत का एक घिनौना और शर्मनाक प्रदर्शन था। पूरी दुनिया में हिंदुत्व का बहिष्कार करें: यह इंसानियत का नहीं, बल्कि अमानवीय विकृतियों और जाति-आधारित नफ़रत का स्रोत है। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले इससे जुड़ी कोई मीडिया रिपोर्ट सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। आगे हमें वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो Marjel Rider नाम के एक यूट्यूब अकाउंट पर देखने को मिला। यहां वीडियो को 2 मार्च 2026 को शेयर किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “छपरी बाइक राइडर!” साथ ही वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया था कि यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। सभी स्टंट एक नियंत्रित माहौल में किए गए हैं। कृपया असल जिंदगी में ऐसा करने की कोशिश न करें।

विज्ञापन


 

आगे हमें इस चैनल को पूरा सर्च किया । यहां हमें इस चैनल पर कई बाइक के वीडियो देखने को मिले। चैनल पर बाइक के साथ कई वीडियो को शूट करके शेयर किया गया था। इसी तरह कई और वीडियो हमने चैनल पर देखे। इनके लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

 

दोनों वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर जब हमने अंतर किया तो इसमें कोई अंतर नहीं बल्कि समानता ही दिखाई दी। दोनों के बीच में समानता आप नीचे देख सकते हैं। 

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि स्क्रिप्टेड वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें