फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के वीडियो को सियाचिन में भारतीय जवानों का वीडियो बताकर फैलाया जा रहा भ्रम

Fri, 02 Jan 2026 07:17 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो सियाचीन का है, जहां ठंड में भारतीय जवान ड्यूटी कर रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो लोग तेज बर्फबारी में चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सियाचीन का है, जहां ठंड में भारतीय जवान ड्यूटी कर रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स नरेंद्र पर्वतारोही हैं। इन्होंने मेक्सिको के ओरिजाबा की चोटी की चढ़ाई की थी। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सियाचीन का है, जहां भारतीय जवान ड्यूटी कर रहे हैं। 

आलोक कुमार (@IasAlok)·नाम के एक्स यूजर ने लिखा,” सियाचीन की ड्यूटी ठंड से नहीं, हौसले से लड़ते हैं हमारे जवान” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें narender mountaineer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 14 दिसंबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में बताया गया है कि कदम दर कदम, सांस दर सांस… शिखर तक का सफर”, मेक्सिको में ओरिजाबा की चोटी पर टीम। यह वीडियो वहीं का है। 

 

यहां से हमेंं पता चलता है कि वायरल वीडियो सियाचीन का नहीं बल्कि मेक्सिको के ओरिजाबा की चोटी का है। इसके साथ ही वीडियो में नजर आ रहे शख्स नरेंद्र पर्वतारोही हैं। 

इसके बाद हमें आगे की पड़ताल फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 25 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि असाधारण धैर्य और टीम वर्क का परिचय देते हुए, भारतीय पर्वतारोहियों के एक समूह ने दिसंबर 2025 में मैक्सिको की सबसे ऊंची चोटी और उत्तरी अमेरिका के सबसे ऊंचे ज्वालामुखी पिको डी ओरिजाबा पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। इस अभियान का नेतृत्व उच्च ऊंचाई वाले पर्वतारोही नरेंद्र कुमार (@narendermountaineer) ने किया, जो वैश्विक मंच पर भारतीय पर्वतारोहण के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण है। 5,636 मीटर (18,491 फीट) की विशाल ऊंचाई पर स्थित पिको डी ओरिजाबा अपनी पतली हवा, बर्फीले इलाके और कठोर मौसम की स्थितियों के कारण पर्वतारोहियों की परीक्षा लेने के लिए जाना जाता है। 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय पर्वतारोहण के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। दिसंबर 2025 में भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने मेक्सिको की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पिको दे ओरिजाबा को सफलतापूर्वक फतह किया। यह उपलब्धि भारत की साहसिक खेल क्षमता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से दर्शाती है।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पर्वतरोही नरेंद्र कुमार का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें