फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भ्रामक है कंगना रनौत का भारत को एक भूखा नंगा देश कहने का दावा, पढ़ें पड़ताल

Thu, 02 Apr 2026 06:09 PM IST
Asmita Tripathi बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने कहा है कि भारत एक भूखा नंगा देश है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो का संदर्भ काटकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में भाजपा सांंसद और अभिनेत्री कंगना रनौत कुछ बोल रही हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने कहा है कि भारत भूखा नंगा देश है। 

विज्ञापन

 

अमर उजाल ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि कंगना रनौत ने कहा कि पहले फिल्मों में भारत को सिर्फ भूखा नंगा दिखाया जाता था। अब भारत की नई तस्वीर दिखाई जाती है। कंगना रनौत के बयान से संदर्भ को हटाकर शेयर किया जा रहा है। 
 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत ने कहा है कि भारत भूखा नंगा देश है। 

विज्ञापन

शिखा सिंह (@Shikhasinghana) नाम के एक्स यूजर ने लिखा है, “भारत जो है एक भूखा नंगा एक ऐसी जगह है। बीजेपी सांसद कंगना रनौत। इसने तो मोदी के 12 साल के विकास की तारीफ कर दी।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
 

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें एएनआई समाचार एजेंसी के एक्स हैंडल पर वायरल क्लिप का पूरा वीडियो  देखने को मिला। यह वीडियो 25 मार्च 2026 को साझा किया गया है। इसमें कंगना रनौत ने कहा कि आज यह प्लेटफार्म है। यह प्लेटफार्म  ऐसी फिल्मों जो कि भारत को एक भूखा नंगा दिखाता है, उससे अब उभरकर ये नए भारत की तस्वीर है। जितना ये लोगों ने गुमराह किया है, भारत की इमेज को खराब किया है। धुरंधर 2 जैसी आप फिल्में देखें, आप देशभक्ति की फिल्में देखें, नए भारत की तस्वीर देखें, जिसमें संस्कार देश भक्ति और जो आधुनिकता, विकसित भारत का सपना उससे पलसेटिंग एनर्जी जो एक नए भारत की है, वो देखें। इसके लिए ऐसे प्लेटफार्म्स होने चाहिए। हम बहुत ही धन्यवाद देते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, जो यह विकसित भारत का सपना जिन्होंने हमें दिया है और उसको लेकर हम सब आगे चल रहे हैं। 

 

आगे की पड़ताल के लिए हमें अमर उजाला की एक सोशल पोस्ट मिली। यह पोस्ट 26 मार्च 2026 को साझा की गई है। इसमें बताया गया है कि राजधानी दिल्ली में चल रहे 'अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल दिल्ली 2026' में बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने शिरकत की और धुरंधर फिल्म की जमकर तारीफ की। वीडियो में कांगना ने कहा कि फिल्मों में भारत को एक भूखा नंगा देश दिखाया जाता था,  धुरंधर उस तरह की फिल्मों से उभरकर ये नए भारत की तस्वीर है। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि कंगना रनौत के बयान को अलग संदर्भ से शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें