फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: यूक्रेन में तबाही के 2023 के वीडियो को तेल अवीव की हालिया घटना बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 01 Apr 2026 06:48 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में टूटी इमारतें नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो तेल अवीव का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में टूटे-फूटे घर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल की राजधानी तेल अवीव में हुई भारी तबाही की ये तस्वीरें ड्रोन से ली गई हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया की यह वीडियो पुराना है, इस वीडियो के इस्राइल के तेल अवीव का होने का दावा पूरी तरह से भ्रामक है। 

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल के तेल अवीव में भारी तबाही की तस्वीरें सामने आई हैं। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट मिला। यहां इस वीडियो को 6 जुलाई 2023 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “एक यूक्रेनी टेलीग्राम चैनल पर ड्रोन फुटेज पोस्ट किया गया है, जिसमें पूरी तरह से तबाह हो चुका बखमुत शहर दिखाई दे रहा है। युद्ध से पहले, इस शहर में 72,000 लोग रहते थे, लेकिन रूसी आक्रमण का मुख्य निशाना बनने और भीषण लड़ाई के कारण यह एक 'घोस्ट टाउन' (वीरान शहर) में तब्दील हो गया।” 

 

 

आगे हमें कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर इस वीडियो पर मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। यहां इस रिपोर्ट को 2023 में प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में वायरल हो रहा वीडियो भी पोस्ट किया गया था। यूक्रेन के एक टेलीग्राम चैनल ने ड्रोन फुटेज जारी किया है, जिसमें बखमुत शहर पूरी तरह से तबाह नजर आ रहा है। युद्ध से पहले, इस शहर में 72,000 लोग रहते थे, लेकिन रूसी हमले का मुख्य निशाना बनने और महीनों तक चली भीषण लड़ाई के कारण यह शहर अब एक 'घोस्ट टाउन' (वीरान शहर) में तब्दील हो चुका है।

 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2023 का रूस-यूक्रेन युद्ध का है। जिसे हालिया पश्चिम एशिया युद्ध से जोड़कर तेल अवीव का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें