फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या महाराष्ट्र में राहुल गांधी की रैली में भारी भीड़ जुटी, जानें बैलगाड़ी दौड़ के वीडियो का सच

Wed, 20 Mar 2024 05:49 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की महाराष्ट्र में नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची। वास्तव में वीडियो एक बैलगाड़ी दौड़ का है। 
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। इस चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीट पर मतदान होगा।सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के प्रचार भी शुरू हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित चुनावी कार्यक्रम का एक वीडियो साझा कर दावा किया जा रहा है कि उनकी रैली में भारी भीड़ आई।
विज्ञापन

क्या है दावा?
हूर शेख फिजा नाम के एक्स यूजर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि राहुल गांधी की महाराष्ट्र में नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची। यूजर ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'इसे अद्भुत प्रतिक्रिया कहा जाता है।'
 

इसी वीडियो को इंस्टाग्राम पर भोजपुरी सिंगर उज्ज्वल उजाला नाम के यूजर ने साझा किया। 

पड़ताल 
दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया। इस दौरान हमें सतीश गैकर नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला जो 11 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के कैप्शन के अनुसार, यह बैलगाड़ी दौड़ का है। इस वीडियो को आगे देखने पर पता चलता है कि भीड़ बैलगाड़ी दौड़ देखने के लिए ही जुटी है। 



दावे की और अधिक पुष्टि के लिए हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम देखा। इससे पता चला कि नाशिक में 14 मार्च 2024 को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जबकि बैलगाड़ी दौड़ वाला वीडियो 11 मार्च 2024 से ही मौजूद है। यहां से स्पष्ट है कि जिस भीड़ को राहुल गांधी की सभा का बताया जा रहा है वो बैलगाड़ी दौड़ की है।
 
विज्ञापन

वायरल वीडियो बनाम असली वीडियो - फोटो : AMAR UJALA
पड़ताल का नतीजा
जिस वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी की नासिक रैली में भारी भीड़ पहुंची वो, गलत है। असल में वीडियो एक बैलगाड़ी दौड़ का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें