फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: टाइगर श्रॉफ के हमले से तीन दिन पहले के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 23 Oct 2026 08:12 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि टाइगर हमले के बाद भी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Fact Check - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता टाइगर श्रॉफ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर हमला होने के कुछ दिन बाद ही वे वापस मंच पर परफॉर्मेंस दे रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो हमले वाली घटना से कुछ दिन पहले का है।  

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई। जब अभिनेता फुटबॉल क्लब से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं। अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ हमले के कुछ दिन बाद ही वापस जामनगर में परफॉर्मेंस दे रहे हैं।

प्रेम सिंह मीणा (@TATUPREM5555) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’यह बंदा वाकई कमाल का है एक दिन पहले मुंबई में उनके साथ घटना हुई  12 घंटे बाद जामनगर में स्टेज पर परफॉर्मेंस करने पहुंच गए,टाइगर श्रॉफ एनर्जेटिक आदमी है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें ankimangshirnegi नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यहां यह वीडियो 16 अक्तूबर को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि जामनगर गरबा -गुजरात नवरात्रि विशेष प्रस्तुति। 

आगे की पड़ताल में हमने टाइगर श्रॉफ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल वीडियो से संबंधित एक पोस्ट मिला। यह पोस्ट 15 अक्तूबर को साझा की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि कल रात जामनगर में आपके लिए परफॉर्म करके बहुत मजा आया और खुशी है कि आपके खास अनुरोध के बाद मैं स्टेज पर नहीं गिरा।

 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। इस दौरान हमें एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 19 अक्तूबर को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रविवार शाम मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। ये हमले तब हुआ जब टाइगर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू सेडान कार से बाहर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो भी सामने आए, जिसमें दो शख्स विंडशील्ड और साइड विंडो से अभिनेता की गाड़ी पर गोलियां चलाते हुए नजर आए। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इसी बीच घटना के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद महिला का बयान भी सामने आया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि टाइगर पर हमला रविवार को हुआ है। वहीं पोस्ट हमले से तीन दिन पहले का है। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को हमले से तीन दिन पहले का पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें