फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एआई से बनी है पीएम मोदी की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अस्पताल में मिलने की तस्वीर

Wed, 01 Apr 2026 04:40 PM IST
Asmita Tripathi फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल गए थे। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 24 मार्च को बुखार होने के बाद उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अस्पताल में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए अस्पताल गए थे। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर एआई से बनी है। 
क्या है दावा 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। 
तेजस्वी यादव राजद नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे, जो काफी समय से भर्ती हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 
हमने दावे की पड़ताल के लिए सबसे पहले कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें कोई भी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली। इसके बाद हमने प्रधानमंत्री के एक्स हैंडल पर भी सर्च किया। यहां भी हमें वायरल दावे से संबंधित कुछ नहीं मिला। 

 

इसके बाद हमने तस्वीर को ध्यान से देखा। यहां हमें तस्वीर में कुछ विसंगतियां नजर आई। जैस तस्वीर की क्वालिटी काफी ज्यादा थी, जो की आमतौर पर एआई से बनी तस्वीर में देखा जाता है। यहां से हमें तस्वीर की एआई से बने होने का संदेह हुआ। तस्वीर के पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले हाइव टूल का इस्तेमाल किया। यह एआई टूल है। इस टूल ने वायरल तस्वीर को 99.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।

 



आगे की पड़ताल के लिए हमने साइट इंजन एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल तस्वीर को 93 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी है। 

 


इसके बाद हमने गूगल के synth ai detector टूल का इस्तेमाल किया। यह एआई डिटेक्टर टूल गूगल के एआई टूल से बनी तस्वीरों के बारे में जानकारी देता है। इस टूल ने वायरल तस्वीर को गूगल के एआई टूल से बना पाया। 




पड़ताल का नतीजा

 हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को एआई से बना पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें