फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: इराक की 34 साल पुरानी तस्वीर को अफगानिस्तान का दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 01 Nov 2025 01:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक अफगान मिग-29 विमान भारतीय इंजीनियरों की मदद से ठीक किया गया, जो अपनी पहली उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक दुर्घटनाग्रस्त विमान नजर आ रहा है। तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक अफगान मिग-29 विमान भारतीय इंजीनियरों की मदद से ठीक किया गया, जो अपनी पहली उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल मेंं वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल तस्वीर में नजर आ रहा विमान  इराक का एक मिग-25 लड़ाकू विमान है, जो अब मलबे में तब्दील हो चुका है, क्योंकि इसे ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म के दौरान मित्र देशों की सेनाओं ने नष्ट कर दिया था।

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि भारतीय इंजीनियरों की मदद से ठीक किया गया एक अफगान मिग-29 विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

पाकउर्दू (@PakUrdu_) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “भारतीय इंजीनियरों की मदद से बहाल किया गया एक अफगान मिग-29 विमान कंधार में अपनी पहली उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, रिपोर्ट्स के अनुसार टीम अब नेपाल के लिए 'उड़ान' भर चुकी है!” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें getty images पर वायरल तस्वीर देखने को मिली। तस्वीर शेयर कर लिखा गया है कि इराक का एक मिग-25 लड़ाकू विमान अब मलबे में तब्दील हो चुका है, क्योंकि इसे ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म के दौरान सहयोगी देशों की सेनाओं ने नष्ट कर दिया था।

इसके बाद हमने कीवर्ड की मदद से सर्च किया। यहां हमें वायु सेना ऐतिहासिक फाउंडेशन की वेबसाइट पर वायरल तस्वीर देखने को मिली। इसे 22 जनवरी 2019 को साझा किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज के दिन ही 1991 में डेजर्ट स्टॉर्म F-111F आर्डवार्क विमानों ने इराक के अल असद एयर बेस पर "स्मार्ट बम" हमले शुरू कर दिए। ये हमले इतने सफल रहे कि इराकी लड़ाके तबाही से बचने के लिए ईरान की ओर उड़ान भरने लगे।

 

आगे की पड़ताल में हमें विल्सन सेंटर की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट  14 जनवरी 2021 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 17 जनवरी, 2021 को ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म की तीसवीं वर्षगांठ है। तीन दशक पहले इसी दिन, इराक पर हवाई और नौसैनिक बमबारी की शुरुआत ने ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड से दूरी बनाने का संकेत दिया था, जो सऊदी अरब और फारस की खाड़ी क्षेत्र में पांच महीने से ज्यादा समय तक चली अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना की तैनाती थी। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल तस्वीर को इराक का एक मिग-25 लड़ाकू विमान है, जिसे ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म के दौरान मित्र देशों की सेनाओं ने नष्ट कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें