फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: क्या मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है? वायरल वीडियो की हकीकत ये है

Wed, 22 May 2024 07:39 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि कांग्रेस खत्म हो गई है। हालांकि, अपनी जांच में Newschecker ने पाया कि वायरल वीडियो अधूरा है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। बाकी दो चरणों के लिए मतदान 25 मई और 1 जून को कराए जाएंगे। छठे और सातवें चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है वहां चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि कांग्रेस खत्म हो गई है।

वायरल हो रहा वीडियो 17 सेकेंड का है, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि ”कांग्रेस खत्म हो गयी, कांग्रेस मर गई और कांग्रेस अब आपको कहीं नहीं दिखेगी।’ एक्स पोस्ट में इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”खड़के जी आप भी कांग्रेस के मजे ले रहे हो, कांग्रेस खत्म हो गई, कांग्रेस मर गई।” एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

ऐसे अन्य वायरल पोस्ट यहाँयहाँ और यहाँ देखें।

विज्ञापन

Courtesy: X/@Praveen25928757

हालांकि, अपनी जांच में Newschecker ने पाया कि वायरल वीडियो अधूरा है। वीडियो का लम्बा वर्जन देखने पर पता चलता है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के प्रति अहमदाबाद से विपक्षी नेताओं के विचार बता रहे थे, जिसे क्लिप करके भ्रामक दावा शेयर किया गया है। वीडियो के लंबे वर्जन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते दिखते हैं ”अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी की बुनियाद बड़ी मजबूत है जिसे कोई नहीं मिटा सकता… चंद लोग बात करते हैं कि कांग्रेस खत्म हो गयी, कांग्रेस मर गई और कांग्रेस अब आपको कहीं नहीं दिखेगी … यहाँ के नेता लोग ऐसी बात करते हैं।”

Fact Check/Verification

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘कांग्रेस खत्म हो गई है’ कहने के बयान की जांच के लिए न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर को इससे मिलते दृश्य वाला वीडियो इंडियन नेशनल कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। 3 मई 2024 को अहमदाबाद, गुजरात में हुई चुनाव प्रचार रैली के लाइव स्ट्रीम वीडियो को देखने पर इस वीडियो में वायरल क्लिप भी नज़र आता है।

वीडियो में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अपने भाषण के दौरान 14:00 मिनट पर कहते दिखते हैं कि ”अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी की बुनियाद बड़ी मजबूत है जिसे कोई नहीं मिटा सकता।” जिसके बाद मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं, ”जो कांग्रेस पार्टी की बुनियाद है। वह बुनियाद अहमदाबाद नगर में बड़ी मजबूत है, इसको कोई निकाल नहीं सकता और कोई भी यह हिम्मत नहीं कर सकता कि कांग्रेस को हम खत्म करेंगे। चंद लोग बात करते हैं कांग्रेस खत्म हो गई, कांग्रेस मर गई और कांग्रेस अब आपको कहीं नहीं दिखेगी। यहां के नेता लोग बात करते हैं…” जिसके बाद वे कहते हैं ”मैं सिर्फ उनको इतना ही पूछता हूं। यह अहमदाबाद महात्मा गांधी जी का पवित्र स्थल है, लेकिन ताज्जुब की बात है कि इस धरती में ही ऐसी विचारधारा के लोग पैदा हो गए हैं, जो गांधी जी के विचारधारा को खत्म करने का सोच रहे हैं।”

इससे स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस के प्रति अहमदाबाद से विपक्ष के नेताओं के विचार बताते हुए ‘कांग्रेस खत्म हो गई है’ कहते हैं। भाषण के दौरान वे कह रहे थे कि अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी की बुनियाद बड़ी मजबूत है, जिसे कोई नहीं मिटा सकता।


You tube: The Indian National Congress

Conclusion

जांच में न्यूजचेकर ने पाया कि मल्लिकार्जुन खरगे का क्लिप्ड वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Result: Missing Context

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें