फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लोकसभा चुनाव में यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विरोध नहीं हुआ, वायरल वीडियो की हकीकत ये है

Tue, 21 May 2024 07:24 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर भीड़ से घिरे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का एक वीडियो वायरल है। लोकसभा चुनाव के बीच दावा किया जा रहा है कि कौशांबी में लोगों ने उनका भारी विरोध किया है। Boom ने अपनी जांच में पाया कि दावा भ्रामक है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। अब तक पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठे दौर में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। सोशल मीडिया पर भीड़ से घिरे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का एक वीडियो वायरल है। लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि कौशांबी में लोगों ने उनका भारी विरोध किया है।

Boom ने अपनी जांच में पाया कि दावा भ्रामक है। वायरल वीडियो जनवरी 2022 का है, जब वह यूपी के कौशांबी जिले की सिराथू सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे।

गौरतलब है कि देश के 8 राज्यों की 49 सीटों पर आज 20 मई को पांचवे चरण का मतदान हुआ है। इसमें कौशांबी लोकसभा सीट भी शामिल है जिसके अंतर्गत सिराथू विधानसभा सीट आती है।

समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कौशांबी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भारी विरोध हर गली मोहल्ले और नुक्कड़ पर हो रहा है। जनता ने इनका निकलना दूभर कर दिया है। विरोध को देखते हुए विनोद सोनकर को लेकर गेस्ट हाउस से तत्काल भाग खड़े हुए केशव प्रसाद मौर्य। यूपी में भाजपा को 10 सीटों के लाले पड़े।'

(आर्काइव पोस्ट)

फेसबुक (आर्काइव लिंक) पर भी इसी दावे से यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।

फैक्ट चेक

बूम ने दावे के फैक्ट चेक के लिए वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड्स से यूट्यूब पर सर्च किया। बूम को न्यूज आउटलेट एनडीटीवी की वेबसाइट पर 23 जनवरी 2022 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें वायरल वीडियो को भी दिखाया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने चुनाव क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। अपने डोर-टू-डोर इलेक्शन कैंपेनिंग के दौरान उन्हें महिलाओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

News18 की रिपोर्ट में बताया गया, "केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी क्षेत्र से मैदान में हैं। वह सिराथू विधानसभा क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में पिछले 3 दिनों से लापता पंचायत पति राजीव मौर्य के घर गए थे। पीड़ित परिवार और गांव की आक्रोशित महिलाओं ने उन्हें देखते ही घरों के दरवाजे बंद कर लिए और उन्हें घर में प्रवेश भी नहीं करने दिया।"

गौरतलब है कि कौशांबी लोकसभा सीट पर बीजेपी से विनोद कुमार सोनकर, INDIA गठबंधन से पुष्पेंद्र सरोज और बसपा से शुभ नरायण गौतम मैदान में हैं।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें