फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सीएसके के प्रशंसक ने आईपीएल के दौरान नहीं दिखाया औरंगजेब का विरोध करने वाला पोस्टर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 26 Mar 2025 05:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सीएसके की जर्सी पहने एक युवक का फोटो वायरल हो रहा है। यह युवक मैच के दौरान औरंगजेब के विरोध का पोस्टर लिए खड़ा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर शेयर की जा रही है। तस्वीर में युवक एक पोस्टर लेकर खड़ा है। इस पोस्टर पर औरंगजेब विरोधी कुछ नारे लिखे गए हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
छावा फिल्म के बाद देश में कई जगहों पर औरंगजेब  के विरोध की तस्वीरें देखने को मिलीं। इसी बीच एक क्रिकेट ग्राउंड से भी एक तस्वीर सामने आई, जहां एक आईपीएल मैच के दौरान दर्शकों के बीच में खड़े एक शख्स ने सीएसके टीम की जर्सी पहन कर औरंगजेब के विरोध वाला पोस्टर पकड़ा हुआ था। 

भारतीय दक्षिणपंथी समुदाय (@indianrightwing) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “विसेल पोडू”। इस तस्वीर में भी युवक ने औरंगजेब विरोधी बातों वाला पोस्टर पकड़ रखा है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन


Therationaleindian नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा गया “CSK को पसंद करने का एक और कारण” साथ ही इस तस्वीर को भी पोस्ट किया गया था। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)

वॉयस ऑफ हिंदू (@Warlock_Shubh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “CSK के पास सबसे बेहतरीन प्रशंसक आधार है, इसकी एक वजह है” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)


पड़ताल 
इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर को सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इसी तरह की एक तस्वीर रत्ना कुमार नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिली। इसमें वायरल तस्वीर वाला युवक ही था। लेकिन पोस्टर पर औरंगजेब के विरोध वाले नारो की जगह धोनी की तारीफ लिखी हुई थी। 

रत्ना कुमार (Mr. Rathna) ने जिस पोस्टर को पकड़ा हुआ था उसमें लिखा गया था “द मैन, द मिथ, द माही”
 


इसके बाद हमने रत्ना कुमार के अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर और वायरल हो रही तस्वीर को ध्यान से देखा। यहां हमें दोनों तस्वीर में एक स्पष्ट अंतर दिखाई दिया। वायरल हो रही तस्वीर में युवक की उंगलियां स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही थी। हालांकि रत्ना कुमार के अकाउंट पर मिली तस्वीर में पोस्टर को पकड़े हुए हाथ पूरी तरह से साफ नजर आ रहे थे। वायरल तस्वीर में हाथ किसी चीज से ढका हुआ नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि फोटो को एडिट करके बनाया गया है। साथ ही दोनों तस्वीरों के बैकग्राउंड में हो रही गतिविधियां भी एक जैसी नजर आ रही है। दोनों तस्वीर में पीली टोपी पहने आदमी एक ही गतिविधि में है। एक शख्स बैकग्राउंड में फोन पर बात करता हुआ भी दोनों तस्वीर में एक ही जगह नजर आ रहा है। दोनों तस्वीरों के बैंकग्राउंड में एक जैसी गतिविधि को देखकर यह समझ आ रहा है कि तस्वीर को एडिट करके बनाया गया है। 



रत्ना कुमार ने 24 मार्च 202 को सीएसके और एमआई के बीच हुए मैच की कई और तस्वीर और वीडियो को भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसी के साथ रत्ना कुमार ने अपनी पोस्टर वाली तस्वीर को भी शेयर किया था।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि सीएसके के फैन की औरंगजेब का विरोध करने वाली तस्वीर भ्रामक है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें