फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के बयान को भ्रामक तरीके से सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश, सच ये है

Sat, 07 Sep 2024 07:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके बयान को सांप्रदायिक होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला।
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे कहते हुए दिख रहे हैं, “कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं आपको मालूम? कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के, अलमारी तोड़ के, पूरा पैसा निकाल के बाहर सब लोगों को बांट रहे हैं। मुसलमानों को बांट रहे हैं। जिनके बच्चे ज्यादा है उनको ज्यादा मिलेगा। भाई, आपके पास बच्चे नहीं हैं तो मैं क्या करूं?”
विज्ञापन


क्या है दावा 
मल्लिका अर्जुन खरगे के इस बयान को शेयर करके सांप्रदायिक बताने की कोशिश की जा रही है। 

जयंत रोकड़े (@jayant_rokade) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस वीडियो में साफ तौर पर कह रहा है, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के अलमारी तोड़ के पैसा निकाल के मुसलमानों को बांटेंगे जिनके बच्चे ज्यादा हैं। और हिंदुओं के बच्चे कम हैं तो इसमें मैं क्या करूं” पवन प्रजापति (@pavan748964873) नाम के एक एक्स अकाउंट ने लिखा “कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस वीडियो में साफ तौर पर कह रहा है, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के अलमारी तोड़ के पैसा निकाल के मुसलमानों को बांटेंगे जिनके बच्चे ज्यादा हैं। और हिंदुओं के बच्चे कम हैं तो इसमें मैं क्या करू” अशोक कुमार (@Vhp_Akr) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस वीडियो में साफ तौर पर कह रहा है, कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के अलमारी तोड़ के पैसा निकाल के मुसलमानों को बांटेंगे जिनके बच्चे ज्यादा हैं और हिंदुओं के बच्चे कम हैं तो इसमें मैं क्या करूं? हो सकता है इसे देखकर मूर्ख”
पड़ताल 
इस वीडियो के बारे में जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज पर इसके कीफ्रेम को सर्च किया। वायरल वीडियो से जुड़े हुए मलिका अर्जुन खरगे का पूरी वीडियो हमें मिला। ये वीडियो कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर हमें देखने को मिला। एक घंटे के इस भाषण में वायरल हो रहे वीडियो का पूरा बयान मौजूद है। ये भाषण मल्लिकार्जुन खरगे ने 4 मई 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान दिया गया था। 
विज्ञापन


इस भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने जो कहा था उसका पूरा बयान हम आपको बताते हैं। उन्होने कहा था “तो मोदी साहब झट से बोले, कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं आपको मालूम? कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के, अलमारी तोड़ के, पूरा पैसा निकाल के बाहर सब लोगों को बांट रहे हैं। मुसलमानों को बांट रहे हैं। जिनके बच्चे ज्यादा है उनको ज्यादा मिलेगा। भाई, आपके पास बच्चे नहीं हैं तो मैं क्या करूं?”    


                                                                         
पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे का बयान अधूरा है। पुराने बयान को अब तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें