फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश में कैंडल मार्च का वीडियो कोलकाता हत्याकांड से जोड़कर वायरल, यहां जानें पूरा सच

Fri, 06 Sep 2024 07:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: कैंडल मार्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे ये कोलकाता के रेप केस से जोड़ा जा रहा है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक प्रशिक्षु महिला से दुष्कर्म और हत्या के बाद देश भर में प्रदर्शन हुए। सोशल मीडिया एक्स पर अब कैंडल मार्च का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ड्रोन से लिया गया है। वीडियो में काफी बड़ी संख्या में लोग दिख रहे हैं जिन्होनें हाथों में मोमबत्ती पकड़ी हुई है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो कोलकाता का है। कैंडल मार्च को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर केस के लिए हुए प्रदर्शन का बताया जा रहा है। 
विक्रम प्रताप सिंह (@VIKRAMPRATAPSIN) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “कोलकाता में विरोध प्रदर्शन। कोई मीडिया कवरेज नहीं। जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, इसे वायरल करो।”
विज्ञापन



अद्रिता दत्ता (@AdritaSFI_07) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “बंगाली फिर जागो, इतिहास अपने आप को दोहराता है!! #JusticeForRGKar” पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया यहां से हमें एक एक्स हैंडल अयाज (@catstits) का लिंक मिला। इस अकाउंट पर ये वीडियो 9 अगस्त 2024 को शेयर किया गया था जिसमें लिखा था “आज उत्तर फ्रेंड्स क्लब में मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना और राष्ट्रगान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूरा समुदाय शहीदों को याद करने के लिए एक साथ आया।” उत्तर फ्रेंड्स क्लब बांग्लादेश के ढाका में एक यूथ क्लब है। यहां से यह संकेत मिला कि वीडियो कोलकाता के हालिया प्रदर्शन का नहीं है। 

आगे बढ़ने पर हमें तमज़ीद इस्लाम ज़िहान नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला इस अकाउंट पर वायरल वीडियो शेयर किया गया था। तमजीद एक ड्रोन फोटोग्राफर है। हमने तमजीद इस्लाम जिहान से इस वीडियो के बारे में जानने के लिए  संपर्क किया। तमजीद ने बताया, 'ये वीडियो उन्होने सेक्टर-3 खेल मैदान उत्तरा, ढाका में 9 अगस्त को बनाया था। ये कैंडल मार्च उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए था जिन्होंने शेख हसीना को भगाने में और हमें जीत दिलाने में अपनी जान दे दी।'

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत का नहीं है। ये वीडियो बांग्लादेश के ढाका में एक यूथ क्लब है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें