फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: कांग्रेस ने नहीं किया पूजा सामग्री पर GST में छूट का विरोध, वायरल वीडियो का सच ये है

Wed, 08 May 2024 08:00 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: वीडियो को लोकसभा चुनाव के बीच शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने पूजन सामग्री पर GST लगने का विरोध किया था। द क्विंट ने पड़ताल में बताया कि कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का अधूरा वीडियो गलत दावे से वायरल है।
 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में चुनाव चल रहे हैं। लोकसभा के तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है जबकि बाकी बचे चरणों के लिए मतदान 13 मई से 1 जून के बीच होंगे। इस चुनाव में पार्टियां विरोधियों को घेरने के लिए तमाम मुद्दे उठा रही हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) अलग - अलग पूजन सामग्री को दिखाते हुए एक - एक कर बता रही हैं कि इनपर GST नहीं लगता है।

दावा : वीडियो को लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के बीच शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने पूजन सामग्री पर GST लगने का विरोध किया था।

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम 

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

क्या ये सच है ? : दावा सच नहीं है। पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि सुप्रिया श्रीनेत GST का विरोध नहीं कर रही हैं।

  • ये वीडियो 17 अक्टूबर को हुई सुप्रिया श्रीनेत की प्रेस कॉन्फ्रेंस का है।

  • पूरा वीडियो देखने पर पता चलता है कि सुप्रिया असल में गंगाजल पर GST लगाए जाने का विरोध कर रही थीं।

  • उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने पहले टैक्स लगाया और फिर जब कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया तो टैक्स हटा लिया।

द क्विंट ने ये सच कैसे पता लगाया ? : वीडियो में कही जा रही बातों से जुड़ी कुछ कीवर्ड द क्विंट ने यूट्यूब पर सर्च किए, तो द क्विंट को 17 अक्टूबर को कांग्रेस के ऑफिशियल चैनल पर शेयर किया गया सुप्रिया श्रीनेत का ये पूरा वीडियो मिला।

 

वीडियो के विजुअल्स को वायरल वीडियो से मिलाने पर साफ हो रहा है कि, वायरल वीडियो इसी का हिस्सा है।

 

इस वीडियो में वैसे ही विजुअल हैं, जो वायरल वीडियो में हैं।

सोर्स : स्क्रीनशॉट/यूट्यूब/INC

वीडियो में 3:05 मिनट पर सुप्रिया श्रीनेत एक X पोस्ट का प्रिंट आउट दिखाते हुए कहती हैं ''ये इंडिया पोस्ट का ट्वीट है ये सारी चीजें हम आपसे साझा करेंगे। क्योंकि सच को दिखाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। और झूठ जो बोलता है उसे बड़ी मेहनत करनी पड़ती है, फिर भी झूठ पस्त हो जाता है। ये इंडिया पोस्ट की ट्वीट है 18 अगस्त की, साफतौर पर कह रहे हैं कि 30 + 18% जीएसटी पर आपको 250 मिलीलीटर की गंगा जल की बोतल मिलेगी। जिस दिन हमारे अध्यक्ष ने ये मामला उठाया और भाजपा के लोगों ने बिना पलक झपकाए झूठ बोला। उस दिन का इंडिया पोस्ट का ये पे ऑर्डर है, साफतौर पर अंकित है कि 30 रुपए की ये बोतल है और 18% जीएसटी।''

विज्ञापन

यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोर्स : INC/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट

  • सुप्रिया आगे कहती हैं ''जब कांग्रेस ने ये मुद्दा उठाया तो इस झूठ से बचने के लिए सरकार ने आनन फानन में इंडिया पोस्ट से 18% जीएसटी गायब कराया। लेकिन, ये बाद में हुआ। पहले 18% जीएसटी यहां अंकित है।''

  • सुप्रिया अब इंडिया पोस्ट का पे ऑर्डिर दिखाती हैं, जिसमें साफ लिखा है कि 30 रुपए पर 18% जीएसटी लगा हुआ है।

  • श्रीनेत अब आगे 12 अक्टूबर के ऑर्डर का जिक्र करती हैं, जिसमें साफ लिखा है कि ''8 अगस्त और 3 अक्टूबर के ऑर्डर को वापस माना जाए और गंगा जल पर कोई GST नहीं लगेगा।''

  • वो कहती हैं कि ऐसा लिखे होने का सीधा मतलब ये है कि पहले गंगाजल पर GST लगाया गया था बाद में हटाया गया।

  • 5:26 मिनट पर कांग्रेस प्रवक्ता ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम का एक स्क्रीनशॉट दिखाया।

  • वो कहती हैं कि यहां 10 पूजा सामग्री ऐसी हैं जिनपर GST नहीं लगाया गया था।

  • वीडियो में 6:09 मिनट पर श्रीनेत बताती हैं कि कौन-कौन सी पूजा सी जुड़ी चीजें GST में नहीं आती हैं। वीडियो का यही हिस्सा वायरल है।


यूट्यूब वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोर्स : INC/यूट्यूब/स्क्रीनशॉट

  • 7:09 मिनट पर सुप्रिया श्रीनेत कहती हैं कि अब तक गंगा जल का नाम उन सामानों की लिस्ट में नहीं है, जिन्हें GST में छूट दी गई है।

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिर में सुप्रिया बीजेपी पर खुद को धर्म का ठेकेदार दिखाते हुए धार्मिक लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाती हैं।

  • सुप्रिया ने अपनी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का सार 17 अक्टूबर को X पर पोस्ट भी किया था

निष्कर्ष : साफ है कि सुप्रिया श्रीनेत का अधूरा वीडियो गलत संदर्भ के साथ इस गलत दावे से वायरल है कि कांग्रेस पूजन सामग्री पर टैक्स ना लगाए जाने से नाखुश है। असलियत ये है कि इस पूरे वीडियो में सुप्रिया श्रीनेत गंगाजल पर टैक्स लगाए जाने का विरोध कर रही हैं।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें