फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: लोकसभा चुनाव के दौरान असम में रजिस्टर वोटर्स से ज्यादा वोट डालने का दावा भ्रामक, ये है सच

Wed, 08 May 2024 07:54 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनावों के दौरान असम के दीमा हसाओ में 171 वोट डाले गए, जबकि यहां केवल 90 वोटर्स को रजिस्टर किया गया था। द क्विंट ने अपनी पड़ताल में बताया कि घटना साल 2021 की है। इसका 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस समय लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। इसी चुनाव के बीच ईवीएम भी खूब चर्चा में रही। सुप्रीम कोर्ट में ईवीएम के बजाय बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका भी दायर की गई थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनावों (Loksabha Elections 2024) के दौरान असम के दीमा हसाओ में 171 वोट डाले गए, जबकि यहां केवल 90 वोटर्स को रजिस्टर किया गया था।

विज्ञापन


सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?: दावे के साथ वायरल हो रहे एक पोस्ट में लिखा था, 'ब्रेकिंग: असम के दीमा हसाओ जिले में एक बूथ पर केवल 90 मतदाता थे, लेकिन ईवीएम में 171 वोट पड़े! चुनाव आयोग के 5 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।' इस पोस्ट को #LokSabhaElection2024 #Election2024 जैसे हैशटेग के साथ शेयर किया जा रहा है।

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें 

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

द क्विंट को इस वायरल पोस्ट से संबंधित सवाल द क्विंट की वॉट्सऐप टिपलाइन पर भी मिला। (यही दावा करते अन्य पोस्ट्स के आर्काइव  यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं।)

क्या ये दावे सच हैं : ये घटना असली है, लेकिन ये साल 2021 की है, जब असम विधानसभा चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर वोटिंग में अनियमितता दर्ज की गयी थी। इसका 2024 के लोकसभा चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


द क्विंट को इसके बारे में कैसे पता चला?: "असम के पोलिंग बूथ पर 171 वोट डाले गए" जैसे शब्दों से कीवर्ड सर्च करने पर द क्विंट को इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट मिली।

 
  • इसमें बताया गया है कि दीमा हसाओ जिले में एक मतदान केंद्र पर 171 वोट डाले गए थे, जबकि यहां केवल 90 मतदाता थे।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि ये घटना 1 अप्रैल को 2021 असम विधानसभा चुनावों के दूसरे फेज के दौरान हुई।

  • घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बूथ के 5 मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

 

ये रिपोर्ट 2021 में पब्लिश हुई थी

सोर्स : स्क्रीनशॉट/India Today

दूसरे सोर्स: NDTV के ऑफिशियल चैनल ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान दीमा हसाओ में हुई इस घटना पर वीडियो रिपोर्ट शेयर की थी।

असम के मुख्य चुनाव अधिकारी की सफाई: असम के मुख्य चुनाव अधिकारी ने X प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट किया है कि ये घटना साल 2021 की है। पोस्ट में कहा गया है कि मतदान केंद्र पर फिर से वोटिंग कराई गई और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गयी।

निष्कर्ष: साफ है कि 2021 के असम विधानसभा चुनावों के दौरान अतिरिक्त वोट डाले जाने की घटना को हालिया लोकसभा चुनावों से जोड़कर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें