फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: भारी बारिश के कारण कांग्रेस शासित तेलंगाना में सड़क टूटने का दावा, जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई

Wed, 04 Sep 2024 09:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: भारी बारिश के कारण सड़क टूटने की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को तेलंगाना का बताकर कांग्रेस को घरने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ के हालात बने हुए है। ऐसे में कई सड़कें टूट कर बह रही हैं। इसे लेकर सरकारों में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू है। ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सड़क बीच से टूटी हुई है और पानी सड़क के बीच में भर गया है। 

विज्ञापन


क्या है दावा 
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये सड़क तेलंगाना में है। इसके साथ ही कुछ दिन पहले भारी बारिश के कारण गुजरात की तस्वीर सामने आई भी जिसे लेकर भाजपा की आलोचना हो रही है थी। अब इस तस्वीर के जरिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।  

अभि कृष्णिया (@abhi_krishnia) नाम के एक एक्स यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “तेलंगाना: भारी बारिश/बाढ़ के कारण सड़क टूट गई है। ऐसी परिस्थितियों में यह बहुत सामान्य बात है, कोई कुछ नहीं कर सकता। कुछ दिन पहले गुजरात में भी ऐसी ही तस्वीर खींची गई थी और पूरे INDI गठबंधन और ISIS टॉयलेट क्लीनर गिरोह ने गुजरात मॉडल का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था। अब कांग्रेस के तेलंगाना मॉडल का दुरुपयोग करें?”

विज्ञापन

जीतेन्द्र प्रताप सिंह (@ jpsin1) नाम के एक यूजर ने तस्वीर के साथ लिखा “गुजरात में आई बाढ़ के समय गुजरात मॉडल कहकर गुजरात के बाढ़ में बह गए सड़कों का मजाक उड़ाने वाले दोगले तेलंगाना में आई बाढ़ पर खामोश क्यों है ?”

पड़ताल
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज सर्च पर वायरल हो रही तस्वीर को सर्च किया। गूगल ने हमें एक एक्स अकाउंट दिखा जो कृष्णा जिला, आंध्र प्रदेश का आधिकारिक अकाउंट था। इस अकाउंट पर हमें वायरल हो रही तस्वीर मिली। इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा था “एनडीआरएफ कर्मचारी कोंडापवुलुरू गांव में रहते हैं। मुख्य संपर्क मार्ग कट गया था और यातायात बंद हो गया था। गुडीवाड़ा आरडीओ पी. पद्मावती मैडम ने एनडीआरएफ रोड कट-ऑफ पॉइंट का निरीक्षण किया।”

यहां से ये साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर तेलंगाना की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश की है। 



आगे जांच करने पर हमें ईनाडु की एक खबर मिली, ईनाडु भारत का सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाला तेलुगु भाषा का दैनिक अखबार है। इस खबर के अनुसार बारिश के कारण गन्नावरम और उंगुटुरु मंडलों में नहरें और सड़कें कट गईं है। ये दोनों जगाह आंध्र प्रदेश में है। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर तेलंगाना की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें